Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Sunday, October 19, 2025
Chatra News

कान्हाचट्टी में शान से फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा।

चतरा : स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कान्हा चट्टी में शाम से फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा। सर्वप्रथम प्रखंड कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया उसके बाद राजपुर थाना बेसिक स्कूल तहसील कचहरी, स्वास्थ्य केंद्र, बी के उच्च विद्यालय, रामनगर उच्च विद्यालय, झारखंड आवासीय विद्यालय कन्हा चट्टी, सहित प्रखंड के सभी पंचायत और कई स्थान पर स्वतंत्रता दिवस का शुभ अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वही झारखंड आवासीय विद्यालय कहां छुट्टी के बच्चियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक और देश के बलिदान से जुड़ी कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम इतनी मनमोहन थी और कार्यक्रम में जितने भी किरदार निभाया गए थे वह एक से बढ़कर एक थे। वही वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी मनोज गोप ने कहा की स्वतंत्रता दिवस महज एक दिवस नहीं बल्कि हमारे पूर्वजों की सैकड़ो बरस की बलिदान का परिणाम है कि हम स्वतंत्र है। वहीं राजपुर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि यह पल हमारे लिए बहुत भावुक पल है यह पल हमें यह एहसास दिलाता है कि हम आज जो देश मैं आजादी पूर्वकर सुरक्षित हैं वह आज भी हमारे सैनिकों का हमारे प्रति बलिदान का परिणाम है हमें कभी भी ऐसी कोई कार्य नहीं करनी चाहिए जिसके चलते देश यह हमारा राष्ट्रीय शांति रंग पर थोड़ी भी आंच आए।

विकाश कुमार कान्हाचट्टी

Leave a Response