Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » 28 दिनों का रहस्य: दिव्यांग मुन्नी का शव पहाड़ पर, SIT फेल!
    Chatra News

    28 दिनों का रहस्य: दिव्यांग मुन्नी का शव पहाड़ पर, SIT फेल!

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा. जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव से 28 दिनों से लापता 14 साल की दिव्यांग बच्ची मुन्नी कुमारी को चतरा पुलिस सुरक्षित बरामद नहीं कर पायी. मुन्नी का शव आखिरकार शनिवार को नौकीबांध पहाड़ के चट्टान के पास बरामद किया गया. जिस स्थान पर मुन्नी का शव पड़ा था, वह उसके घर से साढ़े तीन किमी की दूरी पर है. शव को सबसे पहले जय गुरुदेव के तांत्रिक पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के जोरी मेराल गांव निवासी बिरसा मुंडा ने देखा. इसकी जानकारी उन्होंने मुन्नी के घरवालों को दी. शव की पहचान कर परिजनों ने चौकीदार अनिल कुमार को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिली. सूचना मिलने के बाद सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल दल-बल के साथ वहां पहुंचे. फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया. शव के पास स्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गयी. पुलिस ने तांत्रिक व मुन्नी के पिता से पूछताछ की. पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वाइड की टीम को भी बुलाया. शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. लोगों में यह चर्चा होने लगी कि पैर से दिव्यांग होने के बाद भी किशोरी इतनी ऊंचाई पर कैसे पहुंची. मुन्नी का शव देखने के बाद से पिता निर्मल राणा बदहवास हैं. उन्होंने कहा कि कुछ समझ नहीं आ रहा है.

    *28 दिसंबर को लापता हुई थी मुन्नी*
    शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि एक-दो दिनों पहले का है, जबकि पुत्री 28 दिनों से लापता थी. उसके हाथ की अंगूली में खरोंच के निशान थे. उन्होंने कहा के पुत्री कि तलाश के लिये वह जिस तांत्रिक के पास गये थे, उसी तांत्रिक ने बेटी के शव के पास पहुंचाया. मुन्नी कुमारी 28 दिसंबर-2025 से लापता थी. गांव के कुछ बच्चे बगल में पिकनिक मनाने गये थे. पीछे से मुन्नी भी गयी थी, लेकिन वह न तो पिकनिक स्थल पर पहुंची और न ही घर वापस लौटी. परिजन व पुलिस लगातार मुन्नी कुमारी की खोजबीन कर रहे थे. 15 जनवरी के बाद पुलिस की खोजबीन अभियान तेज हो गयी थी.

    *50 हजार रुपये का रखा था इनाम*
    पुलिस ने लापता मुन्नी कुमारी की सूचना देनेवालों के लिए शुरुआत में 10 हजार इनाम की घोषणा की थी. बाद में 20 हजार किया. उसके बाद 21 जनवरी को इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी थी.

    *पुलिस के सभी प्रयास विफल*
    मुन्नी की खोजबीन के लिए पुलिस के सभी प्रयास विफल रहे. पुलिस लगातार क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही थी. प्रचार वाहन से लगातार सूचना दी जा रही थी. ग्रामीणों के बीच पंपलेट बांटे जा रहे थे. मुन्नी के गांव के कुछ दूरी पर स्थित बड़की तालाब में चौपारण के गोताखोरों द्वारा भी खोजबीन की गयी थी. जिले के लगभग 100 चौकीदारों को भी खोजबीन के लिए लगाया गया था. ड्रोन कैमरे से क्षेत्र की तलाशी ली गयी थी. एसआइटी भी लगी थी, लेकिन परिणाम शून्य रहा. चतरा के एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि बच्ची का शव मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गयी है. हर पहलू की पुलिस जांच कर रही है. पब्लिक के कमेंट पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं.

    *मुन्नी तो नहीं रही, लेकिन छोड़ गयी कई सवाल*
    28 दिनों से लापता गिद्धौर के गांगपुर की मुन्नी कुमारी का शव मिलने से लोग आक्रोशित भी हैं. लोगों में गुस्सा इस बात का है कि पैर से दिव्यांग होने के बाद भी मुन्नी पहाड़ पर कैसे पहुंच गयी. पिता भी परेशान हैं कि उनकी पुत्री यहां तक कैसे पहुंची. क्षेत्र के लोग भी तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. हालांकि पुलिस प्रशासन ने हर संभावित जगहों पर उसे खोजने की कोशिश की. माइक से प्रचार किया, लोगों के बीच पंपलेट भी बांटे, चौपारण से गोताखोरों को बुला कर तालाब में खोजबीन की गयी, इनाम की राशि भी घोषित की गयी, लेकिन सभी प्रयास विफल रहे. इधर, बच्ची का शव मिलने के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन भी इस आस में थे कि उनकी बच्ची एक न एक दिन बरामद कर ली जायेगी, लेकिन उनकी आस उस समय टूट गयी, जब बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. परिजन दहाड़े मार कर रो रहे थे. आसपास के लोग उन्हें सांत्वना दे रहे थे. गांव के लोग भी इस बात से परेशान हैं कि बच्ची के परिवार वालों का किसी से कोई विवाद नहीं था. ऐसे में क्या बच्ची का किसी ने अपहरण किया है. यही सवाल दिन भर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा.

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल

    February 3, 2026

    चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप

    February 3, 2026

    Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार!

    February 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    • Chatra/Jharkhand : Revamped सीआरएस पोर्टल पर जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म निबंधन को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा में पुलिस का धमाका: 113 एकड़ अफीम की फसल को जड़ से उखाड़ फेंका! February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.