
Chatra : इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी के० एन० त्रिपाठी ने पूर्व नियोजित कार्य क्रम के अनुरूप चतरा संसदीय क्षेत्र के टंडवा प्रखंड के दो दर्जनों से अधिक ग्रामों में जनसंपर्क अभियान चलाया । दो दर्जनों गावों में धनगडा घाटी, रक्सी, धनगडा चौक , मिश्रोल चौक, तेलियाडिह, खदैया स्कूल, सन्हा , उरदा, सिंसई , खैल्हा, वृन्दा चौक, सेरनदाग, उड़सू , शहीद चौक , कुम्हार टोली, गुप्ता चौक, बाजार टांड , टंडवा, नीम चौक , ग्वाला टोली, कामता, गाडीलोंग, उपकापानी, सराधु, कोयद, सोपराम, पाण्डेय मोड़, सुईयाटांड , बडग़ांव, डहू , बहेरा , कल्याणपुर आदि गांव मुख्य रूप से सम्मिलित हैं। दिन प्रतिदिन लोगों में काफी उत्साह देखा गया। उक्त गांवों में नौजवान, बुजुर्ग, माताएं बहनें सभी का प्यार आशीर्वाद एवं समर्थन मिला। उक्त गांवों के सभी साथियों ने चतरा में स्वर्णिम अक्षरों में न्ई गाथा लिखने की बात नहीं। आगे उन्होंने कहा कि चतरा जिले को रेल लाइन से जोड़ना और मेडिकल कॉलेज खोलकर जनता को राहत पहुंचना मेरी प्राथमिकता हैं!मुख्य रूप से जनसंपर्क अभियान में महागठबंधन घटक दल के सभी छात्र इकाई से मुख्य दल के तमाम साथी और समर्थक मौजूद थे
