Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने राजकीय श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
    Ranchi News

    नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने राजकीय श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि श्रावणी मेला झारखंड की पहचान है और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है। झारखंड सरकार ,राजकीय श्रावणी मेला 2025 (11 जुलाई – 09 अगस्त) के सफल आयोजन हेतु पूरी तरह संकल्पित है। श्रद्धा, व्यवस्था और तकनीक का संगम — यही होगा इस बार के मेले की पहचान। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि सुलभ व सुरक्षित जलार्पण के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभूति प्राप्त हो।  मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने मंगलवार को देवघर परिसदन सभागार में आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की ।

    सोमवार को VIP/VVIP दर्शन पर पूर्ण रोक

    मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं को समान अवसर देने के उद्देश्य से इस वर्ष सभी सोमवार को आउट ऑफ टर्न दर्शन (VIP/VVIP दर्शन) पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी।उन्होंने निदेश दिया कि मेला क्षेत्र में  श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु स्वास्थ्य केंद्र, सूचना सह सहायता केंद्र, टेंट सिटी, पेयजल, स्नानगृह, शौचालय, कूड़ेदान, सफाई व्यवस्था, इंद्र वर्षा (मिस्ट कूलिंग)और सजावट व तोरण द्वार की बेहतर व्यवस्था करें।

    सुरक्षा व विधि व्यवस्था पर जोर

    समीक्षा के क्रम में मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने ओ.पी., ट्रैफिक नियंत्रण केंद्र, अपराध नियंत्रण, वाहन पड़ाव स्थल और रूटलाइनिंग की विस्तृत योजना पर चर्चा की। उन्होंने सभी विभागों को यथा: विद्युत आपूर्ति, नगर विकास, पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, जनसंपर्क, स्वास्थ्य, भवन प्रमंडल सहित सभी विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को सहज अनुभव मिल सके। 

    इस बार मेले में होगा तकनीक का व्यापक उपयोग

    श्रावणी मेला 2025 में तकनीक का व्यापक उपयोग सुनिश्चित करने का निदेश मंत्री श्री कुमार ने दिया ।इनमें AI आधारित इंटीग्रेटेड मेला कंट्रोल रूम,AI चैटबोट – सूचना, फीडबैक व हेल्पलाइन,AI आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम,QR कोड आधारित फीडबैक सिस्टम,लोकेशन बेस्ड अटेंडेंस सिस्टम तथा डिजिटल पवेलियन शामिल हैं। बैठक में पर्यटन सचिव, देवघर उपायुक्त, दुमका उपायुक्त, पर्यटन निदेशक समेत विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Ranchi News : रांची में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी करेंगे शिरकत

    March 18, 2026

    Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से माह-ए-रमज़ान के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया।

    March 17, 2026

    Ranchi News : ईद-रामनवमी पर शांति का कवच: डीजीपी तदाशा मिश्र की मुस्तैद पुलिस, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर!

    March 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    • Chatra News : विराट हिंदू सम्मेलन का कान्हाचट्टी प्रखंड में भव्य समापन, उमड़ा जनसैलाब; भजन-सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां March 22, 2026
    • Chatra News : धूमधाम से निकला सरहुल जुलूस,सुरक्षा के बीच पारंपरिक रंग में रंगा लावालौंग March 22, 2026
    • Chatra News : ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज,अमन-चैन की मांगी दुआ March 22, 2026
    • Chatra News : कौलेश्वरी मेला के आयोजन पर विशेष तैयारी, थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने संभाली कमान। March 21, 2026
    • Chatra News : ईद की धूम: इबादत के लिए झुके हजारों सिर, अमन-चैन की मांगी गई दुआ March 21, 2026
    • Chatra News : जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश March 20, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.