Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » श्री अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने की महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की समीक्षा दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
    Ranchi News

    श्री अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने की महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की समीक्षा दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : पुलिस मुख्यालय सभागर से श्री अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आहुत की गई। इस बैठक में डॉ० संजय आनन्द राव लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, श्रीमती सुमन गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशि० एवं आधु०, झारखण्ड, श्री अखिलेश झा, पुलिस महानिरीक्षक, राँची, श्री असीम विकांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक, अप०अनु०वि०, राँची, श्रीमती संध्या रानी मेहता, पुलिस-उप-महानिरीक्षक, अप०अनु०वि०, राँची, श्री प्रियदर्शी आलोक, पुलिस उप-महानिरीक्षक, रेल, श्री दीपक कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, गढ़वा एवं वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक / वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।

    *बैठक के क्रम में पुलिस महानिदेशक झारखण्ड ने महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की समीक्षा की एवं निम्न दिशा-निर्देश  :-*

    1. सभी पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जिलों में वैसे संस्था यथाः महिला कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, कोचिंग संस्थान्, स्कूल, महिला हॉस्टल, मॉल आदि जगहों पर संगठित रूप से महिला हेल्पडेक्स खोलने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

    2. सभी पुलिस अधीक्षक अपने जिला में महिला हेल्पलाईन नम्बर/पुलिस कंट्रोल नम्बर को सार्वजनिक स्थल यथा-ऑटो रिक्शा/सिटी बस/महिला महाविद्यालय / मेडिकल कॉलेज / चौक-चौराहा / कोचिंग सेंटर / विद्यालय/महिला हॉस्टल आदि स्थानों पर व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे, ताकि पुलिस को गुप्त रूप से भी सूचना मिल सके एवं आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

    3. सभी जिलों में महिला थाना प्रभारी / महिला पुलिस पदाधिकारी/निर्भया शक्ति समय-समय पर व्यक्तिगत रूप से महिला बहुल संस्थान में जाकर महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुनकर विधि-सम्मत कार्रवाई करेंगी।

    4. सभी पुलिस अधीक्षक महिला पीड़िता मुआवजा से संबंधित लंबित एवं वर्त्तमान मामलों की समीक्षा करते हुए त्वरित निष्पादन करेंगे एवं मिलने वाली मुआवजा राशि को महिलाओं के बीच व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे।

    5. महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित लंबित काण्डों में नोटिस / गिरफ्तारी / वारंट/कुर्की की कार्रवाई करते हुए अविलम्ब निष्पादन करेंगे।

    6. महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित काण्डों में अनुसंधानकर्ता वैज्ञानिक पद्धतियों/ तकनिकी उपकरणों का उपयोग करते हुए अनुसंधान करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

    7. सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक माह में एक बार महिला एवं बच्चों से संबंधित काण्डों का समीक्षा करना सुनिश्चित करेंगे।

    समीक्षोपरान्त एवं निर्देशोपरान्त बैठक समाप्त की गई।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    झारखंड में संभावनाओं पर वैश्विक संवाद में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,कई देशों के नीति निर्माता एवं प्रतिनिधियों से किया संवाद

    January 23, 2026

    छात्रवृत्ति की लटकी राशि पर राज्यपाल को ज्ञापन: झारखंड छात्र मोर्चा की बड़ी मांग, V-C की तत्काल नियुक्ति का अल्टीमेटम!

    January 8, 2026

    स्कूटी सवार को ओमनी ने जिंदा कुचला: गुस्से में धक्का देकर भागे हत्यारे, मालिक का बेटा गिरफ्तार!

    January 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Jharkhand,चतरा नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: अध्यक्ष पद हेतु 22 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 22 वार्डों से 91 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए पर्चे February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण February 4, 2026
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.