
लावालोंग /चतरा : भाजपा के वरिष्ठ नेता सह किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुमन कुमार सिंह के पिता से मिलने चतरा लोकसभा सांसद कालीकरण सिंह पहुँचे।मौके पर उनके साथ संजय कुमार सिंह भी उपस्थित थे।उक्त विषय की जानकारी देते हुए सुमन कुमार सिंह ने बताया कि रांची में इलाजरत मेरे पिताजी सर्जरी के बाद कुछ स्वस्थ होने पर पैतृक गांव जाने की इच्छा व्यक्त की थी।इसके बाद उन्हें गांव के कच्चे मकान में शिफ्ट करवाया गया था।जहाँ सूचना पाकर सांसद ने पहुँचकर कुशलक्षेम जाना।सांसद ने कहा कि मुझे ज्ञात है की सुमन कुमार सिंह के पिता मनोज सिंह जी का गाँव एवं ग्रामीणों से गहरा लगाव रहा है।अपने जीवन के चालीस वर्ष इन्होंने लावालौंग के हेडूम गाँव स्थित पुराने आवास में रहकर समाज सेवा का कार्य किया है।स्वयं भी मनोज सिंह राजनीति में अच्छे ओहदे पर रहे हैं।उन्होंने सीपीआई में काफी दिनों तक कार्य किया।वहीं झारखंड विकास मोर्चा में केंद्रीय सचीव के पद पर कार्यरत रहे।और वर्तमान में बैंक ऑफ इंडिया बगरा में बीसी के पद पर कार्यरत हैं।
रिपोर्टर मो0 साजिद
