Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा मुख्यालय में अतिरिक्त डाकघर खोलने की मांग तेज, सांसद कालीचरण सिंह ने भेजी अनुशंसा
    Chatra News

    चतरा मुख्यालय में अतिरिक्त डाकघर खोलने की मांग तेज, सांसद कालीचरण सिंह ने भेजी अनुशंसा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने जिला मुख्यालय में बढ़ती आबादी और कार्यभार को देखते हुए एक अतिरिक्त डाकघर खोलने की मांग तेज कर दी है। इस संबंध में सांसद ने पत्रांक 1067/आ.का. दिनांक 09.12.2025 के माध्यम से डाक अधीक्षक, हजारीबाग-सह-चतरा को विस्तृत अनुशंसा भेजी है।सांसद कालीचरण सिंह ने कहा है कि जिला गठन के 35 वर्ष बीत जाने के बाद भी चतरा मुख्यालय में केवल एक ही डाकघर संचालित हो रहा है, जबकि इस अवधि में यहां की जनसंख्या कई गुना बढ़ चुकी है। बढ़ती आबादी के अनुपात में संसाधन व सुविधा नहीं बढ़ने के कारण वर्तमान में संचालित एकमात्र डाकघर पर कार्यभार अत्यधिक हो गया है, जिससे आमजनों को रोजाना लंबी कतारों, विलंबित कार्य और अन्य असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि चतरा मुख्यालय के पूर्वी क्षेत्र में समाहरणालय, व्यवहार न्यायालय तथा कई महत्वपूर्ण सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालय स्थित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में इस क्षेत्र में अलग से एक नए डाकघर की आवश्यकता अत्यंत महसूस की जा रही है, ताकि यहां आने-जाने वाले लोगों को समय पर डाक, बैंकिंग तथा अन्य डाक-संबंधित सेवाएं उपलब्ध हो सकें।सांसद ने अग्रिम पहल करते हुए आग्रह किया है कि चतरा पूर्वी क्षेत्र में समाहरणालय/व्यवहार न्यायालय के नजदीक एक नए डाकघर की शाखा स्थापित करने की प्रक्रिया शीघ्रातिशीघ्र शुरू की जाए। उनका कहना है कि अतिरिक्त डाकघर खुलने से न केवल स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि व्यापारियों, विद्यार्थियों, ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों तथा विभिन्न शासकीय कार्यों से जुड़े आमजन को भी सुगम और समयबद्ध सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत

    March 23, 2026

    Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित

    March 23, 2026

    Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया

    March 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत March 23, 2026
    • Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित March 23, 2026
    • Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह FLN मेला का भव्य आयोजन सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : सड़क सुरक्षा एवं अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.