
लावालोंग : चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह शनिवार को लावालौंग प्रखंड अंतर्गत बाँदु गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बूथ संख्या 23 के अध्यक्ष महेंद्र साहू के माता–पिता के निधन उपरांत आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर सांसद ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
श्राद्ध कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, गोविंद ठाकुर, विवेक केशरी, शिवकुमार चौबे, सतीश साहू, राजू साहू, अरविंद साहू, पप्पू साहू, नीरज चंद्रवंशी, रामजीत गंझु, अजय यादव सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
मौके पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत माता–पिता महेन्द्र साहू के श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
रिपोर्टर मो साजिद
