Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सांसद कला महोत्सव का रांची से हुआ आगाज। रांची लोकसभा क्षेत्र के 125 स्कूल के 50 हजार से अधिक बच्चे भाग लेंगे।
    Ranchi News

    सांसद कला महोत्सव का रांची से हुआ आगाज। रांची लोकसभा क्षेत्र के 125 स्कूल के 50 हजार से अधिक बच्चे भाग लेंगे।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची में सबसे लंबे समय तक चलने वाले भव्य सांसद कला महोत्सव का शुभारंभ आज से हो गया। जेवीएम श्यामली, डोरंडा से इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जहां सैकड़ों बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर और मोदी जी के सैन्य प्रेम पर अपनी चित्रांकन प्रतिभा की प्रस्तुति कागजों पर की। रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ की पहल पर 20 अगस्त से ही इस कार्यक्रम का आगाज किया गया है। सांसद कला महोत्सव के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम के पेंटिंग कार्निवल में रांची लोकसभा क्षेत्र के 125 से अधिक स्कूल सहभागिता निभाएंगे। इसमें 50 हजार से अधिक बच्चे अपने चित्रांकन प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पूर्व में यह कार्यक्रम एक सप्ताह का होना था परंतु विद्यालयों के उत्साह और रुझान को देखते हुए इसे लंबे समय तक विस्तारित किया गया है। आज से शुरू हुआ यह महोत्सव भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 75 में जन्मदिन पर होने वाले सेवा पखवाड़ा तक चलेगा। इस महोत्सव में रांची लोकसभा क्षेत्र के रांची, हटिया, कांके, खिजरी, ईचागढ़ और सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के विद्यालय भाग लेंगे।
    इस बाबत रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने बताया कि आज से शुरू हुआ यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन तक चलेगा, जिसमें रांची लोकसभा क्षेत्र के 8वीं से 12वीं तक के 50 हजार से अधिक बच्चे अपनी सहभागिता निभाएंगे। इसके प्रथम चरण में विद्यालय स्तर पर महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें पांच अच्छे प्रतिभागियों का चुनाव किया जाएगा। उसके बाद सभी विद्यालयों से चयनित अच्छे प्रतिभागियों की एक प्रतियोगिता अलग से कराई जाएगी। यहां से चयनित बेहतर पेंटिंग्स को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया जाएगा। महोत्सव में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। बेहतर पेंटिंग करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने बताया कि बच्चों में ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सैन्य प्रेम को लेकर उत्साह बढ़े, उनकी सोच धरातल पर उतरे, इस उद्देश्य के साथ इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हो रही है। इतने लंबे समय तक और भव्य तरीके से मनाया जाने वाला पहला पेंटिंग कार्निवल है, जिसमें उत्साहपूर्वक बच्चे शामिल हो रहे हैं।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    झारखंड में संभावनाओं पर वैश्विक संवाद में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,कई देशों के नीति निर्माता एवं प्रतिनिधियों से किया संवाद

    January 23, 2026

    छात्रवृत्ति की लटकी राशि पर राज्यपाल को ज्ञापन: झारखंड छात्र मोर्चा की बड़ी मांग, V-C की तत्काल नियुक्ति का अल्टीमेटम!

    January 8, 2026

    स्कूटी सवार को ओमनी ने जिंदा कुचला: गुस्से में धक्का देकर भागे हत्यारे, मालिक का बेटा गिरफ्तार!

    January 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    • Chatra/Jharkhand : Revamped सीआरएस पोर्टल पर जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म निबंधन को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा में पुलिस का धमाका: 113 एकड़ अफीम की फसल को जड़ से उखाड़ फेंका! February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.