Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Sunday, July 6, 2025
Chatra News

मो उस्मान अंसारी मेन विंग तथा मो इसरार यूथ के बने सिमरिया मोमिन कांफ्रेंस के प्रखंड अध्यक्ष

चतरा जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस की अतिमहत्वपूर्ण बैठक सिमरिया प्रखंड के डाक बंगला परिसर में डा मोजिब साहब की अध्यक्षता में संपन्न हुई।चुनाव प्रवेक्षक हाजी जैनुल आबेदीन तथा यूथ जिलाध्यक्ष नेसार अंसारी,प्रदेश प्रधान महासचिव अब्दुल्लाह अंसारी,प्रदेश सचिव तस्दीक अंसारी,प्रदेश कमेटी के सदस्य कबीर अंसारी मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक की शुरुआत तिलावते कुरान से कारी मुमताज साहब ने किया।सभा का संचालन हाफिज सलीम अख्तर ने किया।इस बैठक में मुख्य रूप से मोमिन कांफ्रेंस को और भी ज्यादा धारदार बनाकर पंचायत स्तर से लेकर गांव स्तर तक कैसे विस्तारित किया जाय तथा मोमिन कांफ्रेंस के प्रति लोगो के बीच लोकप्रियता कैसे बढ़ाई जाय।यूथ जिलाध्यक्ष नेसार अंसारी ने कहा की सर्वप्रथम शैक्षणिक प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा,युवाओं को नशाखोरी से दूर रहने के साथ साथ मोबाइल यानी सोशल मीडिया का सही इस्तमाल के बाद ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। ज्ञात हो की पूरे झारखंड के प्रत्येक जिले में जिला कमेटी से लेकर प्रखंड,पंचायत तथा गांव स्तर तक मोमिन कांफ्रेंस को पहुंचाना लक्ष्य रखा गया है ।इसी कड़ी में आज लावालौंग प्रखंड कमिटी का विस्तार कर पंचायत कमिटी का गठन करनी की भी जिम्मेवारी सौंपी गई।,जिसमे सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष-मो उस्मान अंसारी (बनहे), उपाध्यक्ष-मो मोजीब अंसारी(लोहसिंहना), मो अंसारुल हक(डारी)सचिव मो मेराज अंसारी (सिमरिया) संयुक्त सचिव मो सरफराज (खपिया) कोषाध्यक्ष मो जमरूद्दीन (बक्चोमा)मीडिया प्रभारी अख्तर हुसैन(सिमरिया) तथा यूथ अध्यक्ष के लिए मो असरार (फतहा)उपाध्यक्ष मो यूनुस (मुरवे), मिस्टर अली (ऐदला)सचिव मो मासुक (खपिया)संयुक्त सचिव एखलाकुर रहमान (सिमरिया)मीडिया प्रभारी मो जहीर अंसारी(सिमरिया)तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए मो अफसर, मो सैफुल्लाह को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक सह जिलाध्यक्ष जैनुल आबेदीन,तथा यूथ जिलाध्यक्ष नेसार अंसारी ने गर्मजोशी से माला पहनाकर स्वागत किया। अंत में पूरे देश में अमन शांति बहाल हो इसके लिए दुआ कर सभा की समाप्ति की गई।इस बैठक को सफल बनाने में मो फारूक ,जिला उपाध्यक्ष , मो मुजाहिद यूथ संयुक्त सचिव तमाम कमिटी के सदस्य तथा नौजवान कमेटी के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।इस बैठक में सिमरिया प्रखंड के दर्जनों मोमिन शुभचिंतक मौजूद थे।

Leave a Response