
चतरा : ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस चतरा जिला इकाई की अहम बैठक जिलाध्यक्ष हाजी जैनुल आबेदीन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन अंसार नगर स्थित मूसा मेमोरियल स्कूल में किया गया।बैठक की शुरुआत तिलावते कुरआन से की गई।इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रधान महासचिव अब्दुल्लाह अंसारी,प्रदेश कमिटी सदस्य कबीर अंसारी,युवा जिला अध्यक्ष नेसार अंसारी मौजूद थे।इस आयोजन का संचालन युवा जिला अध्यक्ष नेसार अंसारी ने किया।इस बैठक में सर्वप्रथम संविधान दिवस मनाया गया।तत्पश्चात मोमिन कांफ्रेंस को सशक्त बनाकर समाज में तेजी से फैल रही वैमनस्ता ,कुरीति जैसे दहेज की कुप्रथा,शराब पर पाबंदी, शिक्षा के प्रति जागरूक बनाकर हक अधिकार को समझने वाला बनाया जाय ,तथा सामाजिक क्षेत्र,राजनैतिक क्षेत्र में कैसे भागीदारी सुनिश्चित की जाय इन्ही सब प्रमुख मुद्दों पर परिचर्चा की गई।इस बैठक में तेजी से फैल रही बुराइयों को खत्म करने हेतु जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन से भी सहयोग की अपेक्षा की गई है ।इस बैठक के बाद चतरा जिले के पूरे प्रखंड में अवामी तौर पर सूचना देकर दहेज,शराबबंदी,अशिक्षा जैसी मुद्दों को डोर टू डोर जाकर जागरूक करने का काम मोमिन कान्फ्रेंस ने फैसला लिया है।इस बैठक में सर्वसम्मति से चतरा सदर प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया जिसमे सर्वमसम्मती से अध्यक्ष के लिए मो अनवर हुसैन(गोढाई),उपाध्यक्ष मो रऊफ अंसारी,मौलाना इसराइल, मो एजाजुल,सचिव मो सनाउल्लाह (आरा)संयुक्त सचिव अब्दुल जब्बार(माइल),मोजाहिर अंसारी(गोदाई)कोषाध्यक्ष मो नसीम(होलमगड़ा)तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए मो सहजाद, मो यासीन,हाजी सलीम,अब्दुल गफ्फार, मो रियासत,मो हुसैन, मो इब्राहिम,मो साबिर,मो मिस्टर को मनोनीत किया गया।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को गर्मजोशी से माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस बैठक में मुख्य रूप से युवा जिलाध्यक्ष नेसार अंसारी,चतरा नगर अध्यक्ष तौफिक अंसारी , मो मुजाहिद, मो हदीश ,मो हबीबुल्लाह पटेल,हाजी इदरीश साहब, मो निजाम, मो मोहसिन, मो मजहर के अलावे दर्जनों मोमिन शुभचिंतक मौजूद थे। अंत में पूरे विश्व में अमन शांति भाईचारा कायम रहे इसके लिए दुआ की गई और सभा की समाप्ति की गई।
