
Chatra : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग रांची झारखंड के तत्वाधान में चतरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 3 दिवसीय जिला स्तरीय 63 वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 – 25 का शुभारंभ राज्य के माननीय मंत्री उद्योग, श्रम नियोजन एवं कौशल विभाग झारखण्ड सरकार श्री सत्यानंद भोक्ता एवं उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कस्तूरबा आवासीय विद्यालय चतरा के बालिकाओं द्वारा बैंड सेट के मधुर धुन और स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने झंडोतोलन कर किया। तत्पश्चात विभिन्न प्रखंडों से आए हुए खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट कर सबका दिल मोह लिया। मुख्य नोडल पदाधिकारी दीपक कुमार के द्वारा शपथ ग्रहण करवाया गया। स्वागत भाषण जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार मिश्र ने किया। इसके साथ ही पौधा, मेंमोंटो एवं शॉल देकर अतिथियों का विधिवत रूप से स्वागत किया गया। माननीय मंत्री एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा बॉल कीक तथा आकाश में गुब्बारा एवं कबूतर उड़ा कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान मैदान के चारों ओर आतिशबाजी से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। उद्घाटन बेला में मुख्य अतिथि मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार खेल के विकास के प्रति कृत्संकल्पित है। कहा कि राज्य आज खेल के मामले में काफी आगे हैं। झारखंड ने कई मेडल लेकर राज्य का नाम रौशन किया है। खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें स्वस्थ रखने के साथ साथ मानसिक शारीरिक और सामाजिक विकास का भी माध्यम है। खेल हमें नैतिकता और संयम की शिक्षा प्रदान करता है। माननीय मंत्री ने वर्तमान उपायुक्त रमेश घोलप से जिले में खेल के विकास में योगदान देने को कहा। उन्होंने आयोजित किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल टर्नामेंट में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा कि आप जिला, राज्य और देश का नाम रौशन करें। उपायुक्त रमेश घोलप ने कहा कि क्षेत्र और खेल का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर में छुपी प्रतिभा को राज्य व देश स्तर पर लाना है। जिला परिषद उपाध्यक्ष सह एथलेटिक्स एसोसियेशन के अध्यक्ष वृज किशोर तिवारी ने कहा कि पिछले पांच वर्षो में जिले में खेल का काफी विकास हुआ है। जिले के खिलाड़ियों ने राज्य और देश स्तर पर चतरा का परचम लहराया है। उन्होंने खिलाड़ियों से ऐसे ही खेलते रहने की बात कही। अंडर 15 बालक एवं अंडर 15 बालक बालिका जो प्रखंड स्तर के खेल में विजेता टीम घोषित हुई है। वही सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं आज का प्रथम मैच गिद्धौर बनाम हंटरगंज के बीच मैच खेला गया जिसमें गिद्धौर की टीम 3 -0 से विजय हुई।दूसरा मैच चतरा बनाम लावालोंग के बीच मैच खेला गया जिसमें चतरा के टीम 3- 0 से विजय हुई।तीसरा मैच सिमरिया बनाम कुंदा के बीच खेला गया जिसमे सिमरिया के टीम 1- 0 से विजय हुई ।चौथा मैच टंडवा बनाम कान्हाचट्टी के बीच मैच हुआ। टंडवा प्रखंड की टीम 1 – 0 से विजई हुई। उक्त मौके पर उपायुक्त रमेश घोलप,जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी,उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, चतरा के अनुमण्डल पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रोहित रजवार,जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक,जिला क्रीड़ा पधाधिकारी तुषार राय,चतरा जिला ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री चंद्रेश शर्मा, चतरा जिला ओलंपिक संघ के सचिव श्री राकेश कुमार सिंह , चतरा जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष श्री जितेंद्र चंद्रवंशी, झारखंड शिक्षा परियोजना के एडीपीओ श्री मनोज कुमार सिंह एवं नोडल पदाधिकारी शारीरिक शिक्षक दीपक कुमार, शारीरिक शिक्षक श्री अबोध राम, श्री राघवेंद्र चौधरी, जितेंद्र कुमार यादव , मुकेश कुमार,मंजू कुमारी, कुशुम कुमारी सुबीर कुमार, जितेंद्र कुमार पांडे, सीमा श्रीवास्तव, श्याम किशोर, जितेंद्र कुमार पाण्डेय,चंदन कुमार पाण्डेय, धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा , सत्यम कुमार उपस्थित थे।मैच रैफरी के रूप में वीरेंद्र कुमार रविदास, जगदीश सिंह भोक्ता ,योगेंद्र रविदास, संतोष यादव, डब्लू राम एवं दिलीप राम थे।मंच संचालन शारीरिक शिक्षक श्री अबोध राम के द्वारा किया गया ।
