
चतरा : हंटरगंज प्रखंड के ग्राम ढेबो में तीन नवयुवक दोस्तों की असामयिक निधन ह्रदय विदायक सूचना पर मंत्री प्रतिनिधि देव लाल यादव,बीस सूत्री उपाध्यक्ष वकील खां,राजद नेता अरुण यादव और प्रकाश यादव शोकाकुल परिवार से मिल कर इस दुःख की बेला में हर संभव मदद करवाने का आश्वासन दिया है। उनलोगों ने परिजनों को कहा है कि यह प्राकृतिक का साश्वित नियम है जो इस धरती पर आया है उसे जाना तय है।कोई भले ही देर सवेर परंतु जाना पड़ेगा।इस पहाड़ जैसे दुख की बेला में पुरा राजद परिवार और मानवीय मूल्यों का पुजारी आप के साथ खड़ा है।एक मानव जीवन का जो मूल्य है इंसान वही कर सकता है ईश्वर के लीला के सामने सभी मनुष्य बे बस और लाचार हैं।अनहोनी को कोई टाल नहीं सकता है।यह भी सच है कि किसी भी मनुष्य के लिए उसकी औलाद सब से बड़ा धन हुआ करता है लेकिन परमेश्वर की मर्जी के सामने कोई कुछ नही कर सकता है।इस लिए सब्र किया जाए ईश्वर बेहतर जानने वाला है।मंत्री प्रतिनिधि देव लाल यादव ने बताया की चतरा विधान सभा के राजद विधायक सह झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री स्त्यान्नद भोगता एक दो दिन में ढेबो गांव आकार शोका कुल परिवार से मिल कर हर संभव मदद करने की बात कही है।मंत्री ने भी पर गहरा शोक व्यक्त किया है एवं घटना को काफी दुःखद हृदयविदारक बताया है। उनलोगों की आत्मा की शांति का कामना किया गया । ज्ञात हो कि शनिवार को दो दोस्तों की मौत डोभी थाना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में हो गई। जबकि तीसरे दोस्त की मौत दोनों की मौत की खबर सुन हार्ट अटैक से हो इस घटना से काफी मर्माहत हुआ हूं।
