Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मंत्री इरफान अंसारी ने कहा PDS दुकानों में 2G नहीं चलेगा, तुरंत 4G तकनीक लागू करें
    Ranchi News

    मंत्री इरफान अंसारी ने कहा PDS दुकानों में 2G नहीं चलेगा, तुरंत 4G तकनीक लागू करें

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आज नामकुम स्थित IPH सभागार में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभागीय सचिव सहित पूरे झारखंड के सभी जिलों से आए जिला आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभाग से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई और जनहित से जुड़े निर्णय लिए गए।बैठक में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सभी जिला आपूर्ति पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बजट सत्र के दौरान वे अपने-अपने जिलों में तैनात रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विभाग आम जनता और विशेष रूप से गरीबों से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी पदाधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में दक्षता और तत्परता दिखानी होगी। उन्होंने कहा, “मुझे सभी पदाधिकारियों से उच्च स्तरीय प्रदर्शन चाहिए। सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण मामले सामने आएंगे, जिसके लिए सभी को पूरी तरह तैयार रहना होगा। बैठक में मंत्री डॉ. अंसारी ने धान अधिप्राप्ति पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब इस वर्ष पर्याप्त खेती हुई है, तो किसानों से समुचित मात्रा में धान की खरीदारी भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उनके उत्पादों की उचित कीमत मिले। मंत्री जी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों में संचालित PoS मशीनों की तकनीकी अपग्रेडेशन को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुरानी 2G तकनीक को अविलंब हटाकर 4G तकनीक लागू की जाए, जिससे लाभुकों को राशन लेने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा, “गरीब जनता को राशन लेने के लिए घंटों कतार में खड़े रहना पड़े, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतः पुरानी व्यवस्था को तत्काल बदला जाए और आधुनिक तकनीक का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार जनहित के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों को साड़ी और धोती देने की योजना सफलतापूर्वक लागू की जा रही है और इसका लाभ हर जरूरतमंद तक पहुँचाया जा रहा है।मंत्री जी ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की सेवा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा, “जिस उम्मीद और भरोसे के साथ जनता ने हमें चुना है, हमें उसे पूरा करके दिखाना है। सरकार का हर फैसला आमजन के हित में लिया जा रहा है, इसलिए सभी को मिलजुल कर ईमानदारी से कार्य करना होगा।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    झारखंड में संभावनाओं पर वैश्विक संवाद में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,कई देशों के नीति निर्माता एवं प्रतिनिधियों से किया संवाद

    January 23, 2026

    छात्रवृत्ति की लटकी राशि पर राज्यपाल को ज्ञापन: झारखंड छात्र मोर्चा की बड़ी मांग, V-C की तत्काल नियुक्ति का अल्टीमेटम!

    January 8, 2026

    स्कूटी सवार को ओमनी ने जिंदा कुचला: गुस्से में धक्का देकर भागे हत्यारे, मालिक का बेटा गिरफ्तार!

    January 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Jharkhand,चतरा नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: अध्यक्ष पद हेतु 22 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 22 वार्डों से 91 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए पर्चे February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण February 4, 2026
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.