Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Sunday, October 19, 2025
Hazaribagh News

नगर आयुक्त से मिलकर शहरी क्षेत्र के विकास पर किया चर्चा।

हजारीबाग:-झारखंड मुक्ति मोर्चा का शिष्ट मंडल आज नगर आयुक्त से मिल कर जन समस्याओं से अवगत करवाया।शिष्ट मण्डल की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विनोबा भावे अध्यक्ष चंदन सिंह ने आगामी कुछ दिनों में महा पर्व छठ और दिवाली को लेकर सभी छठ घाटों और शहर के मार्गों की साफ़ सफ़ाई करवाने का आग्रह नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार से किया।ज़िले के शहरी क्षेत्र में जल समस्या को ले कर भी विस्तृत चर्चा हुई जिसमें नगर आयुक्त ने जल्द ही ज़िले के शहरी क्षेत्र में पाइप के ज़रिये ज़िले के विभिन्न जलाशयों से पीने के पानी को उपलब्ध करवाने की बात कही उन्होंने वर्षा के पानी को संग्रहित करने के लिए भी लोगों को जागरूक करने की बात कही।पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष चंदन सिंह ने मटवारी क्षेत्र में छात्रों की समस्याओं के संबंध में भी आयुक्त से बात किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा से हुई वार्ता में आयुक्त महोदय ने अस्वस्त किया कि आने वाले दिनों में हमारी ओर से पूर्ण प्रयास होगा कि ज़िले में पार्किंग और पीने के पानी की समस्या से ज़िले को छुटकारा मिले और हज़ारीबाग़ नगर निगम विकसित नगर निगम बने। आगामी पर्व को लेकर नगर निगम से सफ़ाई और पार्किंग की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से शामिल थे चंदन सिंह,अख़्तर हाशमी,शौरब सिन्हा,मो.इमरान और रोहित कुमार।

Leave a Response