Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » पौराणिक विष्णुपद तिर्थ सह निरंजना नदी के उद्गम स्थल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    Chatra News

    पौराणिक विष्णुपद तिर्थ सह निरंजना नदी के उद्गम स्थल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग/चतरा: विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर गुरुवार को लावालौंग प्रखंड के लूटू सोहावन स्थित पौराणिक विष्णुपद तीर्थ सह निरंजना नदी के उद्गम स्थल पर नमामि गंगे परियोजना के तहत एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती और अंचल अधिकारी सुमित कुमार झा ने किया। कार्यक्रम सुबह 6 बजे प्रभात फेरी के साथ आरंभ हुआ जिसमें स्कूली बच्चों और जेएसएलपीएस कि महिलाओं के साथ-साथ सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाए गए और जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इसके पश्चात श्रमदान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बीडीओ, सीओ, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने पौधों में रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। सांध्यकाल में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गंगा चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें हज़ारों लोगों की भागीदारी रही। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ विष्णुपद तीर्थ और निरंजना नदी की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता पर प्रकाश डाला गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती ने कहा, “यह हमारे लिए गौरव की बात है कि नमामि गंगे योजना के अंतर्गत यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल संसाधन मंत्रालय, गंगा संरक्षण एवं झारखंड सरकार के निर्देशों के अनुरूप आयोजित हुआ। निरंजना नदी न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, बल्कि इससे क्षेत्र की पहचान भी जुड़ी हुई है। इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।” इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रमुख मनीषा देवी, बीपीओ राजेश पासवान, जे ई वीरेंद्र कुमार, सिकन्दर कुमार, जेएसएलपीएस बीपीएम रंजय गुप्ता, बीस सूत्री अध्यक्ष छठू सिंह भोक्ता, उपाध्यक्ष सरजू यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश साहू, मुखिया नेमन भारती, मुखिया अमित चौबे, मुखिया प्रतिनिधी मिथलेश कुमार चौबे,विष्णुपद तीर्थ समन्वयक कृष्णा पाठक, उचित महतो, श्रवण कुमार रजक, मुकेश यादव, शंकर महतो, नवजीवन सखी प्रतिमा देवी आशीष कुमार, सुभम कुमार , रोजगार सेवक नौशाद आलम, रोहित कुमार, मनोरंजन कुमार, विवेक सिंह, अजहर आलम,सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    संवाददाता,लावालौंग,मो० साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : लावालौंग में भव्य उद्घाटन: ‘वोल्ट ब्रदर्स’ ई-स्कूटी शोरूम से अब किफायती होगी सफर की राह

    March 3, 2026

    Chatra News : संदेहास्पद स्थिति में युवक युवती की मौत जांच में जुटी पुलिस

    March 3, 2026

    Chatra News : नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष बाबू खान नें दी होली की बधाई, एसडीओ से शहर में एहतियातन नो एंट्री लगाने की मांग

    March 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग में भव्य उद्घाटन: ‘वोल्ट ब्रदर्स’ ई-स्कूटी शोरूम से अब किफायती होगी सफर की राह March 3, 2026
    • Chatra News : संदेहास्पद स्थिति में युवक युवती की मौत जांच में जुटी पुलिस March 3, 2026
    • Chatra News : नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष बाबू खान नें दी होली की बधाई, एसडीओ से शहर में एहतियातन नो एंट्री लगाने की मांग March 3, 2026
    • Chatra News,मुखिया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन, महिला, बुजुर्ग तथा बच्चे भी विशेष रूप से हुए सैकड़ों शामिल March 2, 2026
    • Chatra News : होली को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न,सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील, विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के निर्देश March 2, 2026
    • Ranchi News : चतरा के नए अध्यक्ष बाबू भाई ने थामा झामुमो का दामन: ‘सड़क-नाली-पानी, अब चतरा बनेगा स्मार्ट सिटी!’ March 2, 2026
    • Chatra News : चतरा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी रायगढ़-गया बस, दर्जनों यात्री घायल, मची चीख-पुकार March 2, 2026
    • Chatra News : मुखिया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन, महिला, बुजुर्ग तथा बच्चे भी विशेष रूप से हुए सैकड़ों शामिल March 2, 2026
    • Latehar News : उम्मीदों की आखिरी उड़ान, आग में जल गई जिंदगी: चंदवा के संजय और पत्नी की दिल दहला देने वाली मौत!सांसद कालीचरण सिंह ने रोते-बिलखते परिवार को गले लगाया, 51 हजार की मदद देकर दिया साथ का भरोसा March 1, 2026
    • Chatra News : राज्यपाल से मिले सुबोध पासवान, महादेव मठ को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की मांग March 1, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.