Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में आधारभूत संरचना, मेगा प्रोजेक्ट एवं सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स, वनाधिकार समिति की बैठक संपन्न
    Chatra Mews

    समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में आधारभूत संरचना, मेगा प्रोजेक्ट एवं सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स, वनाधिकार समिति की बैठक संपन्न

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले में संचालित आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं, मेगा प्रोजेक्ट्स की प्रगति तथा जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की कार्ययोजन समीक्षा एवं जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक की गई।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू किया जाना आवश्यक है।
    सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन, यातायात संकेतकों की स्थापना, तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु समन्वित प्रयासों पर बल दिया।जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि गुड सेमेरिटन पॉलिसी के तहत सिविल सर्जन, चतरा को नेक कार्य करने वाले लाभुकों को लाभान्वित करने हेतु राशि उपलब्ध कराया गया है, परन्तु अभी तक किसी भी व्यक्ति को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिस पर उपायुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई, साथ ही नियमानुसार योग्य व्यक्ति को प्रोत्साहन राशि देने का निर्देश दिया गया। सरकार के द्वारा अधिसूचित गुड सेमेरिटन पॉलिसी के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल लेकर जाने पर यदि व्यक्त्ति की मृत्यु भी हो जाती है, तो उसके बाद भी अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्ति को प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान है, उक्त के आलोक में नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने आमजनों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति अभियान मोड में निरंतर जांच अभियान चलाए।साथ ही उन्होंने मेगा प्रोजेक्ट्स से संबंधित अद्यतन प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    *वनाधिकार समिति की बैठक*

    वन अधिकार समिति के तहत अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति से पारित विकास कार्य यथा सड़क, आंगनवाड़ी, सामुदायिक भवन, चतरा इटखोरी संचरण लाइन, जल जीवन मिशन के तहत अंचल कान्हाचट्टी इत्यादि योजनाओं जिनमें वन भूमि/ जंगल झाड़ी भूमि का उपयोजन हेतु जिला स्तरीय वनाधिकार समिति द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इस बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला परिवहन पदाधिकारी इन्द्र कुमार, सभी अंचल अधिकारी, परियोजनाओं के अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल

    February 3, 2026

    चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप

    February 3, 2026

    Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार!

    February 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    • Chatra/Jharkhand : Revamped सीआरएस पोर्टल पर जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म निबंधन को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा में पुलिस का धमाका: 113 एकड़ अफीम की फसल को जड़ से उखाड़ फेंका! February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.