Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित महत्वपूर्ण बिन्दुओं के संदर्भ में सभी अभ्यर्थियों को अवगत कराने से संबंधित बैठक
    Chatra News

    लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित महत्वपूर्ण बिन्दुओं के संदर्भ में सभी अभ्यर्थियों को अवगत कराने से संबंधित बैठक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित महत्वपूर्ण बिन्दुओं के संदर्भ में सभी अभ्यर्थियों को अवगत कराने एवं मतदान केन्द्रों के रिलोकेशन से संबंधित बैठक की गई। बैठक में उन्होने जानकारी दिया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 31 उम्मीदवारों ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया था। दिनांक 04.05.2024 को स्क्रूटनी में कुल 08 उम्मीदवारों का निर्देशन पत्र में त्रृटिपूर्ण रहने के कारण नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत किया गया। नाम वापसी की तिथि 06.05.2024 को एक निर्दलीय उम्मीदवार जय प्रकाश सिंह भोगता, पिता-महेन्द्र सिंह भोगता, पता ग्राम-तिलैया, पोस्ट-द्वारी, थाना-गिद्धौर, जिला-चतरा ने अपना नामांकन वापस लिया। साथ ही शेष 22 उम्मीदवार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। सभी उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग के नियमों का अक्षरशः पालन करने की बात कही गई। साथ ही कहा सभी प्रत्याशियों को गाईडलाइन से संबंधित पुस्तिका भी उपलब्ध करा दी गई है। इसमें निर्वाचन आयोग के सभी नियमों का उल्लेख किया गया हैं। किसी भी सुरत में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसका खास ख्याल रखा जाय। जिला अग्रणी प्रबंधक को सभी प्रत्याशियों नया खाता खोलने में सहयोग करने का निर्देश दिया। आगे बताया गया कि जिले में तीन तिथि 09.05.2024, 14.05.2024 एवं 18.05.2024 को  लेखा व्यय पुस्तिका का मिलान व्यय प्रेक्षक के समक्ष किया जाएगा। किसी भी सभा का आयोजन, रैली आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार को लेकर कहा कार्यक्रम के 48 घंटे पूर्व सूविधा ऐप पर ऑनलाईन के माध्यम से आवेदन कर सकते है।  इस बार वैसे मतदाता जिनका उम्र 85 वर्ष से उपर है वे मतदान केन्द्र पर पहुंचने में असक्षम है और वैसे दिव्यांग मतदाता जो 40 प्रतिशत से उपर दिव्यांग है उनके लिए होम वोटिंग सुविधा की भी व्यवस्था की गई है। इस कार्य हेतु बूथ स्तर के पदाधिकारी के द्वारा डोर टू डोर जाकर फार्म-12 भी भरा लिया गया है। होम वोटिंग दो चरण में होगा प्रथम चरण 09 मई से 14 मई तक एवं दूसरा चरण 16 मई से 17 मई तक होगी।
    वैसे मतदान पदाधिकारी/कर्मी जो मतदान की तिथि को मतदान केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त रहेंगे, वैसे पुलिस पदाधिकारी जो मतदान की तिथि को मतदान केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त रहेंगे, वैसे बीएलओ जिनकी प्रतिनियुक्ति उनके मतदान सूची में वर्णित पोलिंग बूथ के भिन्न दूसरे बूथ परिसर में होगी, आवश्यक सेवाओं में कार्यरत वैसे कर्मी जिनकी प्रतिनियुक्ति चुनाव की तिथि में होगी वैसे मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से विभिन्न तिथियों में मतदान करवाया जाएगा। आगे उन्होने बताया कि पोलिंग पार्टी का डिस्पैच एवं प्राप्ति तथा मतगणना का सम्पूर्ण कार्य चतरा कॉलेज चतरा से किया जाएगा। साथ ही बताया कि चतरा के वैसे बूथ जहां के मतदाताओं को 12-13 कि0मी0 की दूरी तय कर मतदान करने जाना पड़ता है वैसे तीन मतदान केन्द्रों के रिलोकेशन के लिए निर्वाचन आयोग रांची को भेजा गया है। इस पर सभी उम्मीदवारों नें अपनी सहमति जताई। बैठक में उपस्थित पांकी विधान सभा से आई अनुमण्डल पदाधिकारी ने भी जानकारी दिया कि 09 बूथ केन्द्रों को भी चिन्हित कर रिलोकेशन के लिए निर्वाचन आयोग रांची को भेजा गया है।

    मतदाता निर्भिक एवं भयमुक्त होकर मतदान करें इसके लिए कुल 19 वलनरेबल बूथों को चिन्हित किया गया है। साथ ही वैसे लोग जो मतदाता को प्रलोभन, डरानेे धमकाने का कार्य करेंगे वैसे लोगों को बख्सा नहीं जाएगा।

    *उम्मीदवारों का आवंटित प्रतीक*

    मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी काली चरण सिंह भारतीय जनता पार्टी-कमल, कृष्णानन्द त्रिपाठी इंडियन नेशनल काँग्रेस-हाथ, नागमणि बहुजन समाज पार्टी-हाथी ,पंजीकृत राजनैतिक दलों के सदस्य (मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के अतिरिक्त) अर्जुन कुमार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-बाल और हँसिया, कर्मलाल उराँव पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)-फलों से युक्त टोकरी, कामदेव डिहो राणा राष्ट्रीय जन उत्कर्ष पार्टी-ऑटो-रिक्शा, दर्शन गंझु झारखण्ड पार्टी-बल्लेबाज, दुलेश्वर साव भारतीय जवान किसान पार्टी-उपहार, विमल लकड़ा आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया-कोट, महेश बाण्डो बहुजन मुक्ति पार्टी-चारपाई, लव कुमार पंडित भागीदारी पार्टी (पी)-फुटबॉल खिलाड़ी, संजय कुमार स्नेही लोकहित अधिकार पार्टी-सेब, सुमित कुमार यादव समता पार्टी-बैटरी टार्च,अन्य अभ्यर्थी निर्दलीय मो0 अबुजर खाँ-बल्ला, डॉ अभिषेक कुमार सिंह-बाल्टी, अमित कुमार सिंह-गैस सिलेण्डर, अर्जुन प्रजापति-एयरकंडीशनर, चंदन कुमार-अलमारी, दीपक कुमार गुप्ता-कैंची, योगेश कुमार सिंह-हीरा, विक्रांत कुमार सिंह-बेबी वॉकर, श्रीराम सिंह-मोतियों का हार, उक्त बैठक में सामान्य प्रेक्षक निखिल निरमल, व्यय प्रेक्षक सैकत बासु, पुलिस प्रेक्षक गोपेश अग्रवाल, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा/सिमरिया/पांकी समेत अन्य पदाधिकारी/कर्मी के साथ-साथ उम्मीदवार स्वयं अथवा उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार!

    March 25, 2026

    Chatra News : पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर संवेदनशील जुलूस मार्गों का किया भौतिक सत्यापन

    March 25, 2026

    Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

    March 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार! March 25, 2026
    • Chatra News : पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर संवेदनशील जुलूस मार्गों का किया भौतिक सत्यापन March 25, 2026
    • Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर March 25, 2026
    • Ranchi News : मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें पदाधिकारी,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार March 25, 2026
    • Chatra News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न; चतरा के कठौतिया तालाब पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब March 25, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़ March 25, 2026
    • Chatra News : सहारा परिवार ने किया हनुमान चालीसा व बजरंग बाण पाठ का आयोजन March 25, 2026
    • Chatra News : खुले कुएं की लापरवाही: पिता की मौत के 2 साल बाद तीन अफसरों पर FIR, कोर्ट ने लगाई मुहर! March 25, 2026
    • Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित March 24, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण March 24, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.