Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Sunday, June 22, 2025
Chatra News

जल एवं मिट्टी संरक्षण के बारे में एक देश व्यापी  “वाटरशेड यात्रा”  अभियान के सफल आयोजन हेतु बैठक

Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित जलछाजन विकास अवयव प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना “वाटरशेड यात्रा” से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। झारखण्ड और पुरे देश में जल एवं मिट्टी संरक्षण के बारे में एक देश व्यापी “वाटरशेड यात्रा” अभियान की शुरुआत की गयी है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में जल एवं मिट्टी संरक्षण के प्रति जन जागरूकता, जनभागीदारी, खेती को बढ़ावा देना आदि है।वाटरशेड यात्रा आपकी संस्था के लिए एक अच्छा अवसर है एवं इस अभियान में सभी स्वंयसेवी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वाटरशेड यात्रा में आप सभी की संस्था निम्न प्रकार से कार्य कर सकती है जिसमें जिले में निर्धारित कार्यक्रम में अपने परियोजना क्षेत्र के केएसएस, लाभुकों एवं अन्य ग्रामीणों को भाग लेने हेतु प्रेरित करना। जलछाजन परियोजनाओं में अधिक से अधिक श्रमदान कराना। परियोजना क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराना।सोशल मीडिया के माध्यम से वाटरशेड यात्रा का Promotion करना। उपायुक्त ने उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारियों को वाटरशेड यात्रा में अपनी संस्था की भागीदारी सुनिश्चित करने को बात कही। उन्होंने कहा वर्षा जल को संरक्षण करना, मिट्टी संरक्षण करना और नई तकनीकी रूप से खेती करने के प्रति जागरूकता जनभागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मनिंदर भगत, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, जिला तकनीकी विशेषज्ञ डब्लू सी डी सी चतरा ऋतुराज कुमार समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Response