
चतरा: सदर अस्पताल में मरीजों और कर्मचारियों की ठंड से सुरक्षा के लिए अस्पताल प्रबंधन जिला समिति ने सभी वार्डों और कर्मचारी कक्षों में रूम हीटर लगाने का निर्णय लिया है। यह फैसला जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।बैठक में सदर एसडीओ जहूर आलम, सांसद प्रतिनिधि, चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में नवनीत शिक्षक के मेडिकल प्रमाण पत्र में अवैध राशि लेने के मामले पर भी चर्चा हुई और जांच जारी रहने की जानकारी दी गई।इसके अलावा, शल्य कच्छ के सामने एएनसी रूम विकसित करने, खराब उपकरणों की मरम्मत के लिए नई प्रणाली लागू करने, परिवार नियोजन कच्छ एवं ट्रामा सेंटर चालू करने जैसे कई अहम निर्णय लिए गए।बैठक के बाद सदर अस्पताल का निरीक्षण भी किया गया, जहां अस्पताल में आने वाली डेड बॉडी के लिए अलग रास्ता और स्थान तय करने के निर्देश दिए गए।सदर अस्पताल प्रशासन के इस कदम से मरीजों व कर्मचारियों को सर्दी में बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
