
Chatra : लावालॉंग प्रखण्ड में अत्यधिक ठंड और शीतलहरी को देखते हुए लावालौंग पंचायत के मुखिया नेमन भारती ने जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया।वितरण कार्य पंचायत सचिवालय में शिविर लगाकर किया।मुखिया ने बताया कि ठंड के मौसम में अति गरीब,बुजुर्ग एवं असहायों को राहत पहुंचाने के लिए वितरण कार्य किया गया है।आगे उन्होंने बताया कि पंचायत के पूर्णाडीह, मदनडीह,पारामातु,चानी समेत अन्य गांवों के अति जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों की पहचान पहले से की गई थी ताकि सहायता सही व्यक्ति तक पहुंचे।इसी क्रम में चयनित लाभुकों को शिविर के माध्यम से कंबल उपलब्ध कराया गया।हमारा प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद ठंड के कारण परेशानी में न रहे।आगे भी ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य निरंतर किए जाएंगे।कंबल पाकर लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
रिपोर्टर मो0 साजिद
