
लावालौंग/चतरा : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय लावालौंग में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उक्त विषय की जानकारी कस्तूरबा विद्यालय वार्डन कंचन कुमारी ने दूरभाष के माध्यम से लावालौंग संवाददाताओं को इसकी जानकारी दी। तथा नामांकन 6,7 और 9 के छात्रों को होना निश्चित किया गया है। नामांकन में SC ( एस सी) ST (एस टी) OBC (ओबीसी )अल्पसंख्यक और बीपीएल छात्राओं को विशेष रूप से लिया जाएगा। आवेदन फार्म जमा करने का अंतिम तिथि 30 जनवरी 2024 तक निर्धारित किया गया है, तथा लोगों से वार्डेन कंचन कुमारी ने लोगों से अपील की है कि जल्द से जल्द फॉर्म को एकत्रित करें ताकि सुचारू रूप से तथा सुदृढ़ तरीके से बच्चों को नामांकन की प्रक्रिया सुनिश्चित किया जा सके।
संवाददाता, मो० साजिद
