
चतरा उपायुक्त कीर्तिश्री के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो बाजार स्थित खुशी होटल में छापामारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है।गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कुल 1678 बोतल/कैन शराब और बीयर हासिल किए गए हैं, जिनका अनुमानित बाजार मूल्य पांच लाख रुपये के करीब है। बरामद विदेशी शराब की मात्रा 1098 बोतल (511.815 लीटर) जबकि बीयर की 580 बोतल/कैन (300.050 लीटर) है।होटल संचालक राकेश यादव मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख्ती बरती जा रही है और छापामारी अभियान जारी रहेगा, बताया गया है। छापामारी दल में अवर निरीक्षक आशीष कुमार पांडेय, अभिषेक आनंद, उत्पाद आरक्षी, गृहरक्षक बल एवं महिला गृह रक्षक शामिल थे।
