

Chatra : लावालौंग प्रखंड के फॉरेस्ट विश्रामगार (डाक बांग्ला) के समीप सोमवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से पर्यवेक्षक दिलीप यादव,रेशमी यादव, और ब्रह्मदेव भोक्ता उपस्थित थे। जिसमे हेडू म पंचायत के लालू यादव सर्व सम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया। बताया गया की लालू यादव कई वर्षों से राजद के एक सच्चे सिपाही के रूप में कार्य करते आ रहे थे। यही वजह है कि लालू यादव को निर्विरोध सर्व सम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया।नव चयनित प्रखंड अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि पार्टी ने जिस प्रकार हम पर भरोसा जताया है। उसे पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे। राजद के नीति व सिद्धांत को घर-घर पहुंचकर लालू जी का संदेश से लोगों को अवगत करवाएंगे। प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने के बाद लोगों ने माला पहनकर व गुलदस्ता देकर बधाई दिया। मौके पर प्रतीक प्रकाश, प्रभु यादव,
सरयू यादव, कैलाश भारती, अर्जुन यादव, जमाहिर यादव, खीरू प्रजापति, सुभाष यादव, पप्पू यादव, विनोद यादव, प्रदीप तुरी, बाबूलाल यादव आदि दर्जन और रजत के समर्थक कार्यकर्ता शामिल थे।
लावालौंग संवाददाता,मो० साजिद