
लावालौंग/चतरा :भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व को सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए बांदु गांव निवासी युवा नेता खगेश्वर साहू को लावालौंग भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।उक्त विषय की जानकारी देते हुए खगेश्वर साहू ने बताया कि जिला चुनाव अधिकारी मनोज वाजपेई,चुनाव पर्यवेक्षिका सीमा शर्मा एवं जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता द्वारा उन्हें मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया। ज्ञात हो कि नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू इसके पूर्व भाजपा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर पदस्थापित थे। साथ ही पूर्णकालिक विस्तारक के रूप में राजमहल एवं सिमडेगा विधानसभा में संगठ के लिए कार्य कर चुके हैं।संगठन में उनके अनुभव से लावालौंग मंडल को मजबूती मिलने की उम्मीद पर पार्टी ने यह दायित्व सौंपा है।निर्वाचित होने के बाद सांसद कालीचरण सिंह ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इधर सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास, लावालौंग मंडल अध्यक्ष शंकर साहू,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह,लमटा मुखिया अमित चौबे,कोलकोले मुखिया राजेश साव,गोविंद ठाकुर,विनोद प्रसाद,नीरज चंद्रवंशी,रामजीत गंझु,चूरामन साहू,बिहारी भारती सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर शुभकामनाएं दी।सभी ने विश्वास जताया कि खगेश्वर साहू के नेतृत्व में लावालौंग मंडल में संगठन और अधिक सशक्त होगा।
रिपोर्टर मोहम्मद साजिद
