Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Saturday, June 21, 2025
Chatra News

चतरा संसदीय क्षेत्र की जनता की एक-एक आवाज दिल्ली की संसद में अब गूंजेगा: कालीचरण सिंह

चतरा: चतरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी कालीचरण सिंह अपने समर्थकों के साथ का कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव का आज दौरा किया। भाजपा कार्यकर्ताओं सहीत आम लोगों में काफी उत्साह देखा गया। जगह जगह पर प्रत्याशी कालीचरण सिंह का महिलाएं,युवा,किसान, भाजपा कार्यकर्ता, बुजुर्ग सहित समाज के सभी वर्गों ने माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।इस मौके पर उन्होंने कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा अर्चना की।प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने चतरा संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध मां वनखंडी मंदिर,कादे गांव के शिव मंदिर,बकचुंबा मंदिर में उन्होंने पूजा अर्चना की। भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने विभिन्न चौराहों पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र जनता की सेवा के लिए सदैव एक पैर पर खड़ा रहूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने एक सामान्य कार्यकर्ता को लोकसभा का टिकट दिया है और इस क्षेत्र की जनता की का पूर्ण आशीर्वाद मिल रहा है।अपने चुनाव प्रचार में उत्साह से लबरेज भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने कहा कि चतरा में शिक्षा को सर्वोच्च स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी जनता के अपार स्नेह से मिला है। उन्होंने कहा कि लोगों को रोजगार और तकनीकी शिक्षा के लिए मेडिकल, इंजीनियरिंग सहित कई अन्य शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का प्रयास किया जाएगा।प्रखंड क्षेत्र के अति सुदूरवर्ती क्षेत्रों और बिहार राज्य की सीमा से सटे गांवों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा।पूरे दिन उन्होंने प्रखंड क्षेत्र की जनता से रूबरू होते रहे।एक दिवसीय दौरे पर भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह को अपार जन समर्थन भी मिल रहा है।इस दौरान चतरा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी,जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता,जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह,विनय सिंह, इटखोरी चुनाव प्रभारी गोविंद राम दांगी,तुलेश्वर प्रसाद दांगी,धर्मनाथ ठाकुर,प्रकाश कुमार वर्मा,अनुज सिंह,प्रभु नाथ सिंह,सतीश सिंह,जितेंद्र सिंह,महेश दांगी,विनय सिन्हा,राजपुर पंचायत के मुखिया छोटू सिंह, तिलेश्वर राम,अरुण सिंह,महेंद्र सिंह, कादे पंचायत की मुखिया चंचला कुमारी, कौशल्या देवी, बद्री दांगी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

Leave a Response