Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिले में जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षा कुल 14 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त हुआ सम्पन्न। आयोग के नियमों का जिला प्रशासन द्वारा कराया गया अक्षरश अनुपालन
    Chatra News

    जिले में जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षा कुल 14 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त हुआ सम्पन्न। आयोग के नियमों का जिला प्रशासन द्वारा कराया गया अक्षरश अनुपालन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : जिले में 21 और 22 सितम्बर को दो दिन झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड सामान्य योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न कराया गया । जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र ने बताया कि 21 सितम्बर शनिवार एवं 22 सितम्बर रविवार को कुल 14 केन्द्रों यथा एसएस प्लस टू हाई स्कूल चतरा, एसएस प्लस टू गर्ल हाई स्कूल चतरा, रामेश्वर लाल खंडेलवाल सरस्वती विद्यामंदिर चतरा, उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज चतरा, नजेरथ विद्या निकेतन हाई स्कूल चतरा, इंदुमती टीबरेवाल सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल चतरा, चतरा कॉलेज चतरा, आरडीएस इंटर कॉलेज चतरा, नजेरथ विद्या निकेतन मिडिल हाई स्कूल चतरा, पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चतरा, डीएभी पब्लिक स्कूल चतरा, यूपीजी हाई स्कूल आरा चतरा, गंगा स्मारक प्लस टू हाई स्कूल गिद्धौर, मिडिल स्कूल गिद्धौर में 8:30 बजे से 10:30 बजे तृतीय पत्र, दुतीय पाली में 11:30 बजे से 1:30 बजे दुतीय पत्र, तृतीय पाली में 3 बजे से 5 बजे तक प्रथम पत्र कुल तीन पाली में परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में  सम्पन्न कराया गया । जिसमें 21 सितम्बर को पहले दिन कुल 5148 अभ्यर्थियों को शामिल होना था जिसमें 2487 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए 2661 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं दूसरे दिन कुल 5079 अभ्यर्थियों को शामिल होना था जिसमें 2553 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए वहीं 2526 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा के सफल संचालन हेतु दोनो दिन उपायुक्त ने जिले के अधिकारियों के साथ विभिन्न केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावे जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा भी प्रश्न पत्र के केन्द्रों तक ले जाने प्रश्न पत्र खोलने, प्रतिनियुक्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट, प्रतिनियुक्त ऑब्जर्वर, प्रतिनियुक्त स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल, गश्ती सह उड़नदस्ता दण्डाधिकारी, गश्ती पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल, संबंधित केन्द्राधीक्षक के कार्याें की मॉनिटरिंग की जा रही थी। सभी परीक्षा केन्द्रों में 24 अभ्यर्थियों की संख्या पर एक के अनुपात में सीसीटीवी अधिष्ठापित की गई थी। झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी गाईडलाइन का अक्षरशः अनुपालन कराते हुए परीक्षा सम्पन्न कराया गया।  

    अभ्यर्थियों ने क्या कहा

    झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड सामान्य योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पारदर्शी तरीके से पूरी तैयारी की गई थी और हमलोगों ने शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा दिया। पहले हमलोगों को डर सा बना रहता था कि कहीं पेपर लीक से संबंधित मामला प्रकाश में न आ जाय लेकिन इसके लिए भी परीक्षा के समय अवधि के दौरान राज्य सरकार द्वारा इंटरनेट सुविधाएं बंद की गई जिससे पेपर लीक से संबंधित मामला या भ्रांतियां रोकने में कहीं न कहीं इस तरह का निर्णय सफल देखा गया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : लावालौंग थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में, चप्पे चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

    March 26, 2026

    Chatra News : रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क: उपायुक्त व एसपी ने अखाड़ा समितियों एवं जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

    March 26, 2026

    Chatra News :स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव: डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने संभाली सिविल सर्जन की कमान!

    March 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में, चप्पे चप्पे पर रहेगी पैनी नजर March 26, 2026
    • Ranchi News : रामनवमी को लेकर रांची में अलर्ट, डीजीपी ने की शहर की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा March 26, 2026
    • Chatra News : रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क: उपायुक्त व एसपी ने अखाड़ा समितियों एवं जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण March 26, 2026
    • Chatra News :स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव: डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने संभाली सिविल सर्जन की कमान! March 26, 2026
    • Chatra News : ट्रक की चपेट में महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम March 26, 2026
    • चतरा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई के संकेत, भ्रष्टाचार की जांच तेजकई चेहरों पर लटक सकती है गिरफ्तारी की तलवार March 26, 2026
    • चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार! March 25, 2026
    • Chatra News : पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर संवेदनशील जुलूस मार्गों का किया भौतिक सत्यापन March 25, 2026
    • Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर March 25, 2026
    • Ranchi News : मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें पदाधिकारी,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार March 25, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.