
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत लावालोंग पंचायत के लुटू गांव के निवासी शंकर महतो की पुत्री प्राप्ति के अवसर पर छठी संस्कार कार्यक्रम में पारामातु निवासी पूर्व मुखिया प्रत्यासी सह महिला मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा देवी शामिल हुई। बच्ची को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए श्रीमती कही कि बच्चे हमारे भविष्य हैं, और समाज का एक हिस्सा है। भविष्य तभी उज्जवल होगा जब हर घर में शिक्षा का प्रकाश फैलेगा। इस सराहनीय कार्यकर्म में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। गांव के लोगों ने श्रीमती प्रतिमा देवी को उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। तथा भविष्य में और भी अधिक अच्छे कार्य के लिए कामना की।
रिपोर्टर मो० साजिद
