
चतरा। सदर थाना के समीप आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने झारखंड राज्य के निर्माता दिशोंम गुरु शिबू सोरेन जी का 82 वा जन्म उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया। इस मौके पर झामुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित किया। तत्पश्चात झामुमो नेताओं ने चतरा सदर अस्पताल में पहुंच कर वृद्ध महिला और पुरुषों को 100 कम्बल का वितरण किया गया।इसके बाद चतरा नगर भवन के समीप गरीब परिवारों के बीच फल का वितरण किया गया। पत्रकारों से बात करते हुए झामुमो के जिला सचिव चंद्रदेव साहू ने बताया कि शिबू सोरेन के प्रयास से ही झारखंड राज्य का निर्माण हुआ। आज पूरे राज्य वासियों को उनकी कमी खल रही है। जिला कोषाध्यक्ष नितेश राणा ने बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन नाम नहीं आंदोलन हैं। झारखंड राज्य का निर्माण कर उन्होंने लोगों को जीने का अधिकार और अस्तित्व दिया।कहा कि आज पूरे राज्य में जन्म उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर कार्यकर्ता रेड क्रॉस में ब्लड भी डोनेट करेंगे। झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि दिशोंम गुरु ने अलग राज्य का सपना देखा था जो पूरा हुआ। आज भले ही वे नहीं हैं,परंतु उनका विचार हम सबके दिल में आज भी जिंदा है। इस मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के जिला उपाध्यक्ष,जिला सचिव चंद्रदेव साहू, कोषाध्यक्ष नितेश राणा,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल यादव, छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश यादव,नगर अध्यक्ष बिट्टू कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
