Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Jharkhand,चतरा नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: अध्यक्ष पद हेतु 22 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 22 वार्डों से 91 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए पर्चे
    Chatra News

    Jharkhand,चतरा नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: अध्यक्ष पद हेतु 22 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 22 वार्डों से 91 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए पर्चे

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 4, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 के अंतर्गत नाम-निर्देशन की प्रक्रिया दिनांक 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।

    नामांकन की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 तक नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 प्रत्याशियों द्वारा 34 सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में सुदेश कुमार, अताउर रहमान, राजेश कुमार रौशन, मोहम्मद तौफीक आलम, दिनेश कुमार, अमन कुमार, मोहम्मद इरफान आलम, राजवीर, अभिषेक कुमार, जमुना प्रसाद, हिमांशु कुमार, पप्पू कुमार यादव, मोहम्मद आशिक, मोहम्मद बशीर नेजामुद्दीन, राजेश कुमार, संजय कुमार जायसवाल, शंकर प्रसाद, विद्या सागर आर्य, लक्ष्मी प्रसाद शुक्ला, वीरेंद्र दास, संजय कुमार तथा मोहम्मद तनवीर अख्तर शामिल हैं।

    नाम-निर्देशन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक वार्ड सदस्य पद के लिए नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 से 22 तक कुल 91 प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किए गए। इस प्रकार नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। नगर परिषद क्षेत्र में कुल 22 वार्ड हैं, जहाँ नगर परिषद अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का प्रत्यक्ष निर्वाचन गैर-दलीय आधार पर संपन्न कराया जाएगा।

    *वार्ड सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 01 वासुदेव यादव, धीरज कुमार, योगेंद्र यादव, राकेश कुमार, भोला बिहारी लाल, वार्ड संख्या 2 निखत प्रवीण, अनीता देवी, ऋतिक कुमारी, संगीता सिन्हा, कांति देवी, वार्ड संख्य 3 मोहम्मद शमीम अख्तर, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद नेहाल, सैउद्दूर रहमान,संजय कुमार, आलोक कुमार, प्रमोद कुमार नाग, वार्ड संख्या 4 पार्वती देवी, सरिता देवी, कुमारी निशा, रानी कुमारी, मीणा कुमारी, वार्ड संख्या 5 प्रवेश कुमार चौरसिया, रिंकू देवी, मोहम्मद वहाजूलहक, वार्ड संख्या 6 दीपक कुमार वर्मा, मनोज कुमार प्रधान, वार्ड संख्या 7 पूनम कुमारी, पूनम देवी, शकुंतला देवी, मधुलता सिन्हा, वार्ड संख्या 8 सेवंती देवी, सुमित जयसवाल, सरिता देवी, हीरामन साव, सोमेंद्र नाथ घोष, वार्ड संख्या 9 धनेश्वरी देवी, साधना कुमारी, बबीता कुमारी, प्रमिला देवी, वार्ड संख्या 10 मीरा देवी, मिरा देवी, बबीता देवी, जूली प्रवीण, वार्ड संख्या 11 वेदवती जयसवाल, कुमारी विनीता, वार्ड संख्या 12 आबिद हुसैन, आफताब आलम, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद मजीद आलम, वार्ड संख्या 13 माया देवी, वार्ड संख्या 14 रोकसार प्रवीण, अनीशा खातून, अफसान खातून, तबस्सुम आरा, रोखसार प्रवीण, वार्ड संख्या 15 उजाला प्रवीण, फिरदोशी रौनक, सहिना खातून, वार्ड संख्या 16 उज्ज्वल कुमार, रविन्द्र सिंह, छोटू कुमार, रामप्रवेश कुमार, राजा कुमार मालाकार, अमन कुमार गुप्ता, विशाल कुमार, सुशील कुमार, वार्ड संख्या 17 सुमिता मनी दास, प्रतिमा देवी, अंजू कुमारी, सुमित्रा देवी, वार्ड संख्या 18 प्रेमचंद साहू, सुधीर कुमार, मोहम्मद आशिफ इकबाल, वार्ड संख्या 19 अब्दुल गफ्फार, हलीमा खातून, अजहर हकीम, वार्ड संख्या 20 इशरत खातून, मोहम्मद फैजल, मोहम्मद नेसार, मोहम्मद इमरान, वार्ड संख्या 21 विनोद राम, नंदकिशोर भुइयां, वार्ड संख्या 22 मनजीत कुमार, सौरभ कुमार, मुकेश कुमार, नितेश कुमार, प्रकाश कुमार, दीपक कुमार, अनिल कुमार, अरविंद कुमार द्वारा वार्ड सदस्य पद के लिए अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया।*

    नगर परिषद क्षेत्र में कुल 35,562 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 17,525 पुरुष तथा 18,037 महिला मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन कार्य के सफल संचालन के लिए 22 वार्डों में कुल 42 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जो 26 मतदान केंद्र भवनों में संचालित होंगे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 5 फरवरी 2026 को की जाएगी, जबकि अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026 निर्धारित है। निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। मतदान 23 फरवरी 2026, सोमवार को प्रातः 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक कराया जाएगा, वहीं मतगणना 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी। जिन मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, वे निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 12 वैकल्पिक दस्तावेजों में से किसी एक—जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, बैंक अथवा डाकघर पासबुक, एनपीआर कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, पेंशन संबंधी दस्तावेज आदि—के माध्यम से अपनी पहचान प्रमाणित कर मतदान कर सकते हैं।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    February 4, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    February 4, 2026

    Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल

    February 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Jharkhand,चतरा नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: अध्यक्ष पद हेतु 22 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 22 वार्डों से 91 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए पर्चे February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण February 4, 2026
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.