Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ हादसे में मृतक  श्रद्धालुओं को अश्रु पूर्ण श्रद्धांजलि!
    Ranchi News

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ हादसे में मृतक  श्रद्धालुओं को अश्रु पूर्ण श्रद्धांजलि!

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 16, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीत यादव एवं अभिषेक साहू कांग्रेस नेता फिरोज रिजवी मुन्ना,कुमुद रंजन सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने अंबेडकर चौक डोरंडा पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में हुई दर्दनाक हादसे पर मृतक श्रद्धालुओं के प्रति गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।साथ ही साथ प्रयागराज में हुई आगजनी एवं देश के अन्य दूसरे हिस्सों में तीर्थ यात्रियों की किसी ने किसी प्रकार से हुई निधन पर भी शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव श्री आलोक कुमार दूबे ने कहा कि सरकार की बद इंतजामी से आक्रोशित है, पूरे देश की जनता; जब इतनी बड़ी संख्या में संपूर्ण देश से रेलवे के द्वारा लोग महाकुंभ जा रहे हैं तो सरकार को भी इसके लिए विशेष इंतजाम करना चाहिए था तथा यह रेलवे की जिम्मेदारी थी कि निरीह जनता जिसने रेलवे को पैसा अदा कर टिकट कटाया था उन्हें सुविधा देते हुए उनके गंतव्य तक पहुंचने की जिम्मेदारी ले। भीड़ को देखते हुए रेलवे को संज्ञान लेना चाहिए था, आवश्यकता से अधिक यदि टिकट कट गए थे तो स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था करनी चाहिए थी ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने चाहिए थी; और यह इंतजाम करना चाहिए था कि प्लेटफार्म पर आवश्यकता से अधिक भीड़ जमा ना हो ; उन्होंने कहा कि क्राउड मैनेजमेंट में पूरी तरह से विफल है रेलवे! निश्चित रूप से घटना के नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए और अपनी जिम्मेदारियां को का निर्माण नहीं करने के कारण रेल मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और यह स्वीकार करना चाहिए कि यह इंतजाम उनके बस का नहीं! झारखंड का प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता श्री लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि सरकार के गैर इंतजाम के कारण इतनी बड़ी संख्या में लोगों के मृत्यु हुई है यदि संपूर्ण घटनाक्रम को देखें; सरकार के द्वारा किए गए इंतेजामत को देखें तो यह कहने में कोई संकोच नहीं कि यह वास्तव में हादसा नहीं बल्कि नरसंहार है जिसे रेलवे और प्रशासन ने अपनी जिम्मेवारी का निर्वाहन न करके किया है; उन्होंने पूछा कि सरकार में इस रेल हादसे की जिम्मेदारी कोई लेगा या इसके लिए भी जनता खुद ही दोषी है। उन्होंने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री या रेल मंत्री नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देंगे या फिर इस हादसे का ठीकरा भी जनता के सिर पर ही फोड़ेंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि सरकार के बदइंतजामी से महाकुंभ के दौरान, महाकुंभ जाने में, प्रयागराज में, रेलवे स्टेशन पर त्राहिमाम की स्थिति है और इसका कारण यह है कि सरकार जनता की आस्था और विश्वास को कुचलकर महाकुंभ जैसे पवित्र पर्व को भाजपा की चुनावी रैली बना दिया है भाजपा के सारे मंत्री मुख्यमंत्री रेलगाड़ी और फोटो शूट कर रहे हैं और सरकार के बाद इंतजार में से कीड़े मकोड़े की तरह कुचल कर मर रही है जनता; और आश्चर्य तो यह है कि कोई नेता कोई मंत्री हादसों की जिम्मेवारी लेने के लिए तैयार नहीं है।
    महानगर काली पूजा समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा निश्चित रूप से यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है संपूर्ण देश की जनता आक्रोशित है ; सरकार को जनता की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है अपनी ही पीठ थपथाने में व्यस्त है सरकार; सारी व्यवस्थाएं सिर्फ वीआईपी लोगों के लिए है सामान्य जनता के लिए कुछ है ही नहीं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी महाकुंभ की बातचीत पंजाबी और नई दिल्ली रेलवे हादसे पर सरकार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के मंत्रियों से महाकुंभ के आयोजन की बदइंतजामी की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए सामूहिक इस्तीफे की मांग करती है; नई दिल्ली रेलवे स्टेशन प्रयाग कुंभ और यात्रा के दौरान हादसे में मारे गए सभी मृतकों के प्रति अश्रुप्पूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त करती है तथा सरकार को भी करती है कि देश के अन्य रेलवे स्टेशन , महाकुंभ, अयोध्या और वाराणसी में भी सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम की आवश्यकता है अपने जिम्मेदारी को सही ढंग से निभाए सरकार। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेता रंजीत महतो,विजय कुमार,महानगर काली पूजा समिति के अध्यक्ष विनय सिंह,उपाध्यक्ष बबलू वर्मा, सुमित वर्मा दीपांशु सिंह, कांग्रेस नेता रवीन्द्र महतो ,अजय कुमार, नवनीत कुमार ,गोपाल छेत्री, गोपाल राय,शशिकांत,सुमित मिश्रा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    झारखंड में संभावनाओं पर वैश्विक संवाद में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,कई देशों के नीति निर्माता एवं प्रतिनिधियों से किया संवाद

    January 23, 2026

    छात्रवृत्ति की लटकी राशि पर राज्यपाल को ज्ञापन: झारखंड छात्र मोर्चा की बड़ी मांग, V-C की तत्काल नियुक्ति का अल्टीमेटम!

    January 8, 2026

    स्कूटी सवार को ओमनी ने जिंदा कुचला: गुस्से में धक्का देकर भागे हत्यारे, मालिक का बेटा गिरफ्तार!

    January 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Jharkhand,चतरा नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: अध्यक्ष पद हेतु 22 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 22 वार्डों से 91 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए पर्चे February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण February 4, 2026
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.