
चतरा। जिले में अफीम की अवैध खेती पर पुलिस ने शनिवार को जोरदार प्रहार किया। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के सख्त निर्देश पर चली विशेष मुहिम में कुल 113 एकड़ वन भूमि पर उगाई जा रही अफीम की फसल को शुरुआती स्टेज में ही तबाह कर दिया गया। यह कार्रवाई नशे के सौदागरों को करारा झटका है।कुंदा थाने के बूटकुइया और सुखवाई गांवों में 32 एकड़, लावालौंग थाने के लारे और होसिर में 77 एकड़, वशिष्ठनगर थाने के कुरखेता में 3 एकड़ तथा राजपुर थाने के हरियोखाप में 1 एकड़ अफीम की फसल को नेस्तनाबूद कर दिया गया। पुलिस अब फसल उगाने वालों की तलाश में जुटी है और कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।चतरा पुलिस ने आमजन से अपील की है- अवैध अफीम की खेती बिल्कुल न करें। अगर कोई ऐसा करने की कोशिश करे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस अभियान से जिले में नशे के खिलाफ जंग तेज हो गई है।
