Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखंड धान अधिप्राप्ति योजना: चतरा में ₹24.50/किलो पर सरकारी खरीद शुरू
    Chatra News

    झारखंड धान अधिप्राप्ति योजना: चतरा में ₹24.50/किलो पर सरकारी खरीद शुरू

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : झारखंड राज्य धान अधिप्राप्ति योजना अंतर्गत जिले के किसानों को उनकी धान उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज से धान क्रय केंद्रों पर धान अधिप्राप्ति का कार्य विधिवत प्रारंभ हो गया है। धान की खरीद सरकारी निर्धारित दर ₹24.50 प्रति किलोग्राम पर की जा रही है।
    इस अवसर पर उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने दारियातु स्थित धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी धान क्रय केंद्रों पर पारदर्शी एवं सुचारू व्यवस्था के तहत धान की खरीद सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में आज से से धान अधिप्राप्ति प्रारंभ कर दी गई है।
    उपायुक्त ने बताया कि किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना नहीं रहेगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे बिचौलियों से बचते हुए सरकारी धान क्रय केंद्रों पर ही अपनी उपज की बिक्री करें। उद्घाटन कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीतू सिंह, मुखिया अनिता यादव, नकुल यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
    इधर, चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री कालीचरण सिंह ने हफुआ स्थित धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उन्हें उनकी धान उपज का उचित एवं सुनिश्चित मूल्य प्राप्त होगा। सांसद ने किसानों से आग्रह किया कि वे अपनी उपज की बिक्री सरकारी धान क्रय केंद्रों के माध्यम से करें, ताकि उनकी आय सुरक्षित रहे और उन्हें उनकी मेहनत का पूरा लाभ मिल सके। इस अवसर पर क्षेत्र के कई किसान मौजूद थे। वहीं, धनखेरी पैक्स, इटखोरी में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन सिमरिया विधायक उज्जवल दास द्वारा किया गया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत

    March 23, 2026

    Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित

    March 23, 2026

    Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया

    March 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत March 23, 2026
    • Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित March 23, 2026
    • Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह FLN मेला का भव्य आयोजन सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : सड़क सुरक्षा एवं अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.