
चतरा के नगवा मोहल्ला निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता निर्मल कुमार दांगी के पुत्र राजद प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार दांगी के दिल में शहर की धड़कन बस्ती है। नगर परिषद अध्यक्ष बनने का सपना संजोए उन्होंने चुनावी मैदान में कूदने का ऐलान कर दिया। 2 फरवरी को नामांकन भरेंगे, वो भी एक ऐसे जुलूस के साथ जो शहर की रगों में उत्साह भर देगा,अपने मकान से निकाल कर समाहरणालय पहुंचकर अपार समर्थ कार्यालय में अपार समर्थ के समक्ष नामांकन दाखिल करेंगे! दिनेश दांगी की आंखों में चमक है, आवाज में वो ठहराव जो कहता है – जनता का प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताकत। “सड़कें चमकेंगी, नालियां साफ होंगी, हर घर में स्वच्छ पानी आएगा, स्वच्छता बनेगी हमारी सांसें… और जरूरतमंदों की पुकार सुनते ही दौड़ेंगे!” – ये वादे नहीं, दिल से निकले संकल्प हैं। शहरवासियों से गुजारिश करते हुए बोले, “अगर मौका दिया, तो आपके विश्वास को ताजा हवा दूंगा। चतरा को नई ऊंचाइयों पर ले जाऊंगा, हर गली-नुक्कड़ पर खुशहाली का सूरज चमकाऊंगा।”समर्थकों का हुजूम देखकर लगता है, दिलों की धड़कनें एक हो गई हैं।
