
चतरा : ईटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगवाँ से सोनू कुमार पिता बासुदेव दांगी के घर के बरामदा में लगा दो CD DELUX मोटरसाईकिल अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लेने से संबंधित सूचना प्राप्त हुई थी। सोनू कुमार पिता बासुदेव दांगी सा० बघमुण्डी वर्तमान सा०- नगवाँ थाना ईटखोरी जिला चतरा के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात चोर के विरुद्ध ईटखोरी थाना कांड सं0-52/2024, दि०- 06.05.2024 धारा- 379 भा०द०वि० दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक महोदय चतरा के द्वारा कांड के संवेदनशिलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई एवं कांड का उदभेदन हेतू पुलिस उपाधीक्षक (मु०) चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चौपारण थाना क्षेत्र से सरदारपुर स्थित होटल एवं ग्राम डोईया से पाँच चोरी का मोटरसाईकिल के साथ तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों को निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा इस कांड की घटना को कारित करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार किये है।
