
चतरा शहर से सटे पकरिया गांव मे घर वालों से छुपकर तालाब में नहाना एक मासूम को महंगा पड़ गया। मासूम बच्चे को इसकी कीमत अपनी जान गवांकर चुकानी पड़ी। मृतक मासूम बच्चा पकरिया गांव के तुलशी राणा का पोता आदित्य कुमार था। जानकारी के अनुसार वह शुक्रवार की सुबह अपने घरवालों से छुपकर गांव के तालाब में नहाने के लिए गया ! जहां नहाने के क्रम में तालाब के गहरे पानी में वह डूब गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही परिवार वालों और गांव वालों को मिली तो पूरे परिवार सहित गांव में मातम पसर गया। घटना के बाद मृतक मासूम बच्चे का शव तालाब से बाहर निकला गया। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
