

लावालौंग: प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार को रिमी तथा कोलकोले पंचायत सचिवालय परिषर में एक कार्यक्रम के तहत पंचायत रिमी के पसागण, झिरनिया, झारदाग, टिकदा, कोटारी तथा कोलकोले पंचायत के चुकरू, मड़वा, शंभे, भूसाड, लेम्बोडिह, विशनपुर इत्यादि दर्जनों गांवो के पुरूष,महिला, सहिया,आंगबाडी केन्द्र की महिलाओ, सखी मंडल की महिलाओं व अन्य ग्रामीणो को *प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती* महत्वाकांक्षी योजनाओ की जानकारी दिया गया ।जिसमें केन्द्र सरकार के द्वारा पुरे देश मे चलायी जा रही उपलब्धियो को विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के माध्यम से जानकारी दिया गया। मौके पर इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कोलकोले पंचायत की मुखिया राजेश कुमार साहु व पंचायत के तमाम जनप्रतिनीधियों के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पहुंचने पर रथ पर सवार प्रखण्ड के *प्रमुख मनीष देवी*,भाजपा पूर्व प्रत्यासी सिमरिया विधानसभा के सुजीत भारती, मण्डल अध्यक्ष शंकर साहु, उपप्रमुख महमूद खान,उपमुखिया नौशाद आलम बीपीओ निरंजन कुमार सिंह, कटिया मुखिया प्रतिनिधी सह समाजसेवी मिथिलेश कुमार चौबे,यूवा मोर्चा अध्यक्ष अनील साहु, पंचायत समिति सदस्य पति सह समाजसेवी आबिद अंसारी,आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ममता मासूम, जेई दशरथ रविदास, जेई सिकन्दर कुमार को एक दुसरे को फूलो के माला पहनाकर स्वागत किया गया ।मौके पर विभाग के द्वारा कई स्टॉल लगाये गये थे।मुखिया,व मुख्य अतिथियों ने घूम घूम कर स्टॉल का निरीक्षण किया ।मौके पर प्रमुख मनीषा देवी ने ग्रामीणो को विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का उद्देश्य प्रत्येक पात्रताधारी को लाभ दिलाना बताया ।आगे कही कि ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल सबका साथ – सबका विकास और सबका विश्वास के सूत्र वाक्य को साकार करने के लिए सरकार की विभिन्न जन- कल्याणकारी योजनाओ से प्रत्येक पात्रताधारी को लाभांवित करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का आयोजन कर रही है।जिसका लक्षय भारत को उसकी आजादी के 100 वें वर्ष 2047 तक एक एक विकसित राष्ट्र बनाना है।इस कार्यक्रम मे हजारो लोग शामिल हुये।
संवाददाता, मो० साजिद
