


चतरा : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड रांची के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय चतरा द्वारा स्वदेशी खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में रस्सा कस्सी एवं बोड़ा रेस (स्वदेशी खेल) का आयोजना किया गया। आयोजित स्वदेशी खेल में अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सर्व प्रथम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर उनके फोटो पर माल्यार्पण कर शत शत नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने विधिवत रस्सा कस्सी एवं बोड़ा रेस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार रॉय ने बताया कि रस्सा कस्सी खेल में चार टीम व 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया एवं बोड़ा रेस खेल में कुल 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। दोनो खेलों में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले विजेता टीम को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आगे उन्होंने बताया कि स्थानीय खेल के आयोजन से खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया। उक्त मौके पर जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार रॉय, जिला नजारत उप समाहर्ता अमरदीप बलहोत्रा, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।
