Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Tuesday, June 17, 2025
Ranchi News

एशियन गेम्स 2023 स्क्वैश प्रतिस्पर्धा में भारत की ऐतिहासिक जीत, झारखंड के खिलाड़ियों में खुशी की लहर..

Ranchi : चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन गेम्स 2023 के स्क्वैश प्रतियोगिता में भारत को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल हासिल हुआ है। फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर भारत की स्क्वैश टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। साल 2014 के एशियाई खेलों के बाद भारत ने पहली बार स्क्वैश में पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है। फाइनल के तीसरे मैच में भारत के अभय सिंह ने पाकिस्तान के जमान नूर को रोमांचक मैच में हरा, भारत को गोल्ड मेडल जितवाया है। भारत के इस जीत पर झारखंड के खेल प्रेमियों में भी खुशी की लहर है। इसी कड़ी में रांची के अल्बर्टएक्का चौक स्थित क्रॉस कोर्ट परिसर में खिलाड़ियों ने जश्न मनाया। भारत की इस उपलब्धि पर क्रॉस कोर्ट के संचालक आर्यन राज ने कहा कि यह देश की उपलब्धि है। इससे इस खेल को बढ़ावा मिलेगा और लोग इस खेल के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानेंगे।वही क्रॉस कोर्ट की ओनर स्वेता बुधिया ने बताया कि नेशनल गेम्स जो गोवा में होने वाला है उसमें जो झारखंड के खिलाड़ी जा रहे है वो अच्छा प्रदर्शन करे गे और भारत के लिए खलेंगे। मौके पर स्क्वैश कोर्ट के हेड कोच पुनीत पारीक, विजय उरांव, कोच उदय चंद्र राय, कोच निलेश पाल, कोच आदया,प्रिया शर्मा, आर्यन जालान, वियान चौधरी समेत अन्य बच्चे भी मौजूद रहे।

Leave a Response