
रांची। पुलिस पब्लिक रिपोर्टर द्वारा आयोजित 13वें इंडिया नेशनल अवॉर्ड 2025 के स्मृति चिन्ह रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन को समूह संपादक शाहिद खान और ब्यूरो हेड समीर ने एसएसपी कार्यालय में प्रदान किया।एसएसपी राकेश रंजन अपने सकारात्मक और त्वरित कार्यशैली के लिए विख्यात हैं। पुरस्कार समारोह में उन्हें अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, लेकिन जरूरी व्यस्तताओं के कारण वे उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और पुलिस पब्लिक रिपोर्टर परिवार को सफलता पर बधाई दी।ज्ञात हो कि 13 दिसंबर 2025 को रांची के होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित इस समारोह में झारखंड और अन्य राज्यों से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरुषों, महिलाओं व संस्थानों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, पूर्व डीआईजी सुबोध प्रसाद, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सहयोगी प्रायोजक मां तारा ग्रीन सिटी और उसके फाउंडर अमित कुमार वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
