Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » आगामी नवरात्रि दुर्गा पूजा को देखते हुए थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक।
    Chatra News

    आगामी नवरात्रि दुर्गा पूजा को देखते हुए थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग  : आगामी नवरात्रि दुर्गा पूजा पर्व को लेकर थाना परिसर  में उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार थाना प्रभारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में  प्रखण्ड के सभी पंडाल समिति के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान (थाना प्रभारी) अविनाश कुमार ने पूजा पंडाल समिति अध्यक्षों से क्रमवार रूप से पूजा के आयोजन में आने वाली समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। बैठक के दौरान  प्रभारी ने पंडाल समिति के सभी अध्यक्षों को नवरात्रि दुर्गा पूजा के आयोजन में निम्न बातों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया,जिसमें की पूजा पंडाल में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था हेतु वायरिंग तार आदि की जांच विद्युत विभाग के अभियंता के माध्यम से साथ समय करवाने  ताकि आगजनी की कोई घटना उत्पन्न ना हो, कहीं भी पूजा पंडाल रास्ता को बाधित कर नहीं बनाया जाए, पूजा पंडाल विवादित स्थान या भूमि पर नहीं बनाया जाए। बैठक के  दौरान पूजा पंडाल के सदस्यों को निम्नांकित निर्देश दिया गया जैसे की पूजा पंडाल में उपयोग होने वाले विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत विभाग से अस्थाई वैध कनेक्शन लिया जाए। पूजा पंडाल स्थलों पर दर्शन हेतु प्रवेश एवं निकासी द्वारा बनाया जाए तथा दर्शन हेतु आने वाले पुरुष एवं महिलाओं के कतारबध पत्तियों के लिए मजबूत ब्रैकेटिंग की व्यवस्था की जाए, पूजा पंडाल या स्थलों पर भीड़ को नियंत्रित रखने हेतु फोटो युक्त पहचान पत्र के साथ वोलेंटियर की तैनाती की व्यवस्था पूजा कमेटी द्वारा किया जाए। विजयदशमी  विसर्जन जुलूस में किसी प्रकार की आपसी टकराव की संभावना उत्पन्न ना हो इसका विशेष ध्यान रखें, पूजा स्थलों या जुलूस में लाउडस्पीकर निर्धारित मानक ध्वनि में ही बजे और उसमें उत्तेजक गाने एवं भड़काऊ नारे बाजी ना करें। कार्यक्रम वाले स्थान पर भी भीड़भाड़ को नियंत्रित रखने एवं आगजनी से बचाव हेतु फर्स्ट एड बॉक्स पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था कमेटी के माध्यम से कराया जाए।शांति समिति की बैठक ससमय करते हुए विवादित बिंदुओं का समाधान बैठक में ही  सुनिश्चित करेंगे, जिला प्रशासन के द्वारा सोशल मीडिया ग्रुप  पर सांप्रदायिक सौहार्द या माहौल बिगाड़ने वाले पोस्ट एवं संवाद  पर कड़ी निगरानी  रखी जाएगी । वहीं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु पंडाल से उचित दूरी पर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश गया, साथ ही सभी पूजा समिति के सदस्यों को जबरन चंदा वसूली न करने का भी निर्देश दिया गया, विसर्जन के समय निर्धारित रूट पर ही जुलूस को ले जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से एस आई रोहित कुमार, रामाशीष शुक्ला, विकाश सेठ, प्रखण्ड कार्यालय से नाजिर सोबरण यादव, लावालौंग मुखीया नेमन भारती,समाजसेवी मिथलेश चौबे, रितलाल साहु, उगन साहु, हेडूम मुखिया संतोष राम,समाजसेवी राजेन्द्र पासवान, सत्यनारायण प्रजापति, मुकेश यादव, , डेगन साहू, भोला राम,मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश कुमार साहू, पंडाल समिति के सदस्य सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

    मो० साजिद लावालौंग

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित

    March 24, 2026

    Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण

    March 24, 2026

    Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम

    March 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित March 24, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण March 24, 2026
    • Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम March 24, 2026
    • Chatra News : महुआ चुनने गई महिला की टांगी से गला काटकर निर्मम हत्या! जंगल में महुआ पेड़ के नीचे मिला गीता देवी का लहूलुहान शव; हत्या के बाद इलाके में दहशत March 24, 2026
    • Chatra News : झोलाछाप डॉक्टर का कहर:गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की गई जान, परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग March 24, 2026
    • Chatra News : साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन, 120 शिक्षक सम्मानित March 24, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत March 23, 2026
    • Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित March 23, 2026
    • Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच March 23, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.