
Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय में सप्ताह के दो दिन सोमवार एवं गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में बेहद अव्यवस्था को देखते हुए अंचलाधिकारी सुमित कुमार झा एवं बीडीओ विपिन कुमार भारती नें बैठक का आयोजन किया। जिसमें लावालौंग प्रमुख के साथ-साथ सभी पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों नें अहम भूमिका निभाई। लोगों को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी व बीडीओ नें कहा कि वर्तमान में जिस स्थान पर बाजार लग रहा है वहां भवनों का निर्माण हो जाने के कारण लोग सड़क पर बाजार लगा रहे हैं। जिसके कारण बैंक,ब्लॉक एवं थाना आने वाले लोगों को बेहद असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।वही मुझे आए दिन बाजार से वाहन चोरी की सूचना भी मिलते रही है।वही सूचना है कि कुछ दिनों पूर्व एक सीरियस मरीज को लेकर एम्बुलेंस बाजार से होकर जा रहा था।सड़क के किनारे लगने वाले बाजार के कारण उसे निकालने में काफी विलंब हो गया और रास्ते में ही मरीज की मौत हो गई थी।वहीं मुझे जनप्रतिनिधियों के द्वारा लगातार सूचना मिल रही थी कि दूर दराज से आने वाले व्यापारियों को भी बैठने का जगह नहीं मिल रहा है।उनके साथ स्थानीय लोग बेहद कटुतापूर्ण व्यवहार के साथ पेश आते हैं।इन सभी असुविधाओं को देखते हुए सभी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों की सर्वसम्मति से सोमवार एवं गुरुवार को लगने वाले बाजार को बिरहोर कॉलोनी स्थित राम मंदिर के पास वाले मैदान में स्थानांतरण किया जा रहा है।वहीं अन्य दिनों में सड़क के किनारे सब्जी वाले बाजार को वर्तमान में बाजार के अंतर्गत बनाए गए मार्केट शेड में लगाने का निर्देश दिया जा रहा है। इसके लिए अंचलाधिकारी नें बाजार समिति का गठन भी किया।साथ ही समिति को निर्देश दिया कि आगामी सोमवार से बाजार को सुदृढ़ तरीके से सजाकर लोगों एवं व्यापारियों के सुविधा के अनुसार राम मंदिर के पास वाले मैदान में लगाने में अहम भूमिका निभाएं।बाजार समिति के लिए सर्वसम्मति से जिला परिषद सदस्य प्रसाद भारती,लमटा मुखिया अमित चौबे,कोलकोले मुखिया राजेश साव,बीस सूत्री अध्यक्ष छठु सिंह भोगता एवं उपाध्यक्ष सरयू यादव को संरक्षक सह परामर्शदाता का पदभार सौंपा गया।वहीं प्रमुख मनीषा देवी को अध्यक्ष एवं अमित कुमार मिश्रा,मो साजिद, कृष्ण कुमार पाठक,राजनाथ गंझू,महमूद खान,गोविन्द ठाकुर, मुखिया नेमन भारती,मुकेश यादव,भोलाराम को बाजार समिति का सदस्य बनाया गया अंचलाधिकारी,बीडीओ एवं बाजार समिति के सदस्यों नें बाजार में आने वाले व्यापारियों एवं ग्रामीणों से अपील किया है कि वे आगामी सोमवार से स्वतः ही राम मंदिर के पास वाले मैदान में बाजार लगाएँ।जिसमें बाजार समिति के सदस्य उन्हें भरपूर सहयोग करेंगे।
संवाददाता, मो० साजिद
