
लावालौंग/चतरा : प्रखंड में कुम्हार समुदाय के लोगों ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपने बुद्धिजीवों के साथ एक बैठक आयोजित कर आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी तथा सतप्रतिश मतदान निस्वार्थ तथा एक अच्छे नेता को चुनने पर विशेस चर्चाएं की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जगदेव प्रजापति की अगुवाई में की गई। साथ ही साथ इस बैठक में समाज में होने वाले को कुप्रथाओं, अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज में हो रहे नवयुवकों के बीच नशा मुक्त करने को लेकर भी विशेष चर्चाएं की गई। इस बैठक में सचिव राजेश कुमार प्रजापति,कोषाध्यक्ष प्रकाश प्रजापति, भरत प्रजापति, विक्की कुमार, दिनेश प्रजापति, नरेश प्रजापति, मुकेश प्रजापति, सुरेन्द्र कुमार, चंद्रदेव कुमार के साथ साथ दर्जनों लोगों ने अपनी अहम भूमिका निभाई ।
संवाददाता, मो० साजिद
