Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » हजारीबाग में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के 44 स्वीकृत लाभुक फंड के अभाव में हो रहें हैं इलाज से वंचित
    Hazaribagh News

    हजारीबाग में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के 44 स्वीकृत लाभुक फंड के अभाव में हो रहें हैं इलाज से वंचित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग विधायक के मीडिया प्रतिनिधि ने मामले को लेकर सीएस से की मुलाकात, स्वास्थ्य मंत्री को ट्वीट कर लगाया गुहार,
    एक तरह वर्तमान झारखंड सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातर अपनी वाहवाही कर रही है। सूबे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित एक अति महत्त्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री गंभीर रोग उपचार योजना को लेकर सरकारी स्तर पर कई बदलाव ज़रूर किए गए लेकिन पिछले करीब इन दिनों फंड के अभाव का दंश इस योजना के लाभुकों को झेलना पड़ रहा है। हजारीबाग जिले में इस महत्ती और जीवन रक्षक योजना में पिछले करीब चार महीने से फंड का अभाव होने से कुल 44 स्वीकृत लाभुकों का भुगतान लंबित है। भुगतान लंबित होने के कारण झारखंड राज्य के बाहर के सूचीबद्ध अस्पतालों में किड़नी, कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से ग्रसित कई मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है और वे तिल-तिल कर मरने को मजबूर हो रहें हैं । शनिवार को हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के एक ऐसे ही जरूरतमंद मरीज जिनका इस योजना से एक माह पूर्व स्वीकृति पत्र मिलने के बाद कोलकाता के एक सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज नहीं होने की सूचना पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल हजारीबाग सिविल सर्जन डॉ.सरयू प्रसाद सिंह से मुलाकात कर महीने से भुगतान लंबित होने का कारण जाना तब यह बात सामने आई की फंड में राशि उपलब्ध नहीं होने से यह स्थिति हुई है। ऐसे विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने बताया की आवंटन के लिए पत्राचार किया गया है जैसे ही आवंटन आएगा स्वीकृत लाभुकों के नाम से संबंधित अस्पताल को राशि भेज दी जाएगी। सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने इस मामले को लेकर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को ट्वीट कर जानकारी देते हुए तत्काल संज्ञान लेने का गुहार लगाया है।
    विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने बताया की सरकार ने इस महत्ती योजना को लेकर भी लोगों को गुमराह करने का काम किया है। इस योजना की सहायता राशि में वृद्धि और कई असाध्य रोगों को सूचीबद्ध तो किया है लेकिन फंड के अभाव में योजना के तहत स्वीकृत मरीजों को भी ससमय लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं बताया जा रहा है की अब पांच लाख से कम राशि के लाभुकों का इलाज आयुष्मान भारत योजना से होगा लेकिन देश के कई नामचीन अस्पताल आयुष्मान से इलाज करने से मना करते हैं ऐसे में इस महत्ती योजना का संपूर्ण लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिल सकेगा। विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने पूर्व की भांति 5 लाख रुपए तक का भी भुगतान जरूरतमंद मरीजों के हित में मुख्यमंत्री गंभीर रोग उपचार योजना से ही करने की मांग झारखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग से की है ।

    हज़ारीबाग : आशीष यादव

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका !

    February 3, 2026

    Hazaribagh, jharkhand : खिरगांव में मस्जिद-ए-ताजुश्शरिया का भव्य उद्घाटन, आस्था और एकता का संदेश,टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय लोग रहे मौजूद, मस्जिद बनेगी क्षेत्र का आध्यात्मिक केंद्र

    January 31, 2026

    10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में योगदान का किया आह्वान

    December 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण February 4, 2026
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.