Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा ब्लॉक में ईआरओ सह एसडीएम मो जहूर आलम की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर बैठक आयोजित।
    Chatra News

    चतरा ब्लॉक में ईआरओ सह एसडीएम मो जहूर आलम की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर बैठक आयोजित।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा सदर ब्लॉक के सभाकक्ष में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर एक विशेष बैठक आहूत की गई ।इस बैठक की अध्यक्षता इलेक्ट्रॉल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईआरओ) सह एसडीएम मुहम्मद जहूर आलम ने किया।इस मौके पर असिस्टेंट इलेक्ट्रॉल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ए ईआरओ) सह बीडीओ हरिनाथ महतो (ए ईआरओ) असिस्टेंट इलेक्ट्रॉल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर सह सीओ अनिल कुमार एवं  प्रखंड के सभी (बीएलओ) बूथ लेवल ऑफिसर और पर्यवेक्षक बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए। ईआरओ  ने बताया कि मतदाताओं को चार श्रेणियों में बांटा गया है। मतदाता श्रेणी (ए) में वे मतदाता शामिल हैं जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज हैं।ऐसे मतदाता को वर्ष 2003 की मतदाता सूची में जिस पृष्ठ पर नाम दर्ज है, उसकी फोटोकॉपी देनी होगी। उन्होंने बताया कि फॉर्म के साथ भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित 11 प्रकार के प्रमाण पत्र में से कोई एक प्रमाण पत्र देना है।  दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है, (1) पहचान पत्र/पेंशन भुगतान आदेश (2) भारत सरकार/बैंक/एलआईसी/द्वारा 1 जुलाई 1987 से पूर्व जारी कोई भी पहचान पत्र/प्रमाण पत्र/दस्तावेज। (3) बैंक द्वारा जारी प्रमाण पत्र। (4) पासपोर्ट। (5) बोर्ड और विश्वविद्यालयों द्वारा जारी मैट्रिकुलेशन,शिक्षा प्रमाण पत्र। (6) राज्य सरकार द्वारा निर्धारित निवास प्रमाण पत्र। (7) वन अधिकार पट्टा। (8) अन्य पिछड़ी जाति/अनुसूचित जाति/जनजाति या जाति प्रमाण पत्र। (9) भारतीय नागरिकता रजिस्टर। (10) स्थानीय या राज्य द्वारा बनाए रखा गया परिवार रजिस्टर। (11) सरकार द्वारा दी गई किसी भी भूमि/मकान का साक्ष्य।

    मतदाता श्रेणी(ख) में वे मतदाता शामिल हैं जिनका जन्म 1 जुलाई 1987 से पहले हुआ है और जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं है। ऐसे मतदाता को जन्म और जन्म स्थान प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।
    *मतदाता श्रेणी (ग)* में वे मतदाता शामिल हैं जिनका जन्म 1 जुलाई 1987 और 2 दिसंबर 2004 के बीच हुआ है। ऐसे मतदाता को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 11 प्रकार के प्रमाण पत्रों में से एक और माता या पिता की 2003 की मतदाता सूची की एक फोटोकॉपी प्रस्तुत करनी होगी।
    मतदाता श्रेणी (घ) के मतदाता जिनका जन्म 2 दिसंबर 2004 के बाद हुआ है। ऐसे मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अपेक्षित 11 प्रकार के प्रमाण पत्रों में से एक और माता और पिता दोनों की 2003 की मतदाता सूची की एक फोटोकॉपी/चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 11 प्रकार के प्रमाण पत्रों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा।

    मालूम हो  कि वर्ष 2003 में चतरा प्रखंड में कुल 31447 मतदाता थे। जबकि वर्तमान में मतदाताओं की संख्या लगभग1 लाख 13 हज़ार है। चतरा प्रखंड में फ़िहलाल 126 बीएलओ और 13 पर्यवेक्षक हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल एसआईआर की तारीख तय नहीं की गई है परंतु कार्य जारी कर दिया गया है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित

    March 24, 2026

    Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण

    March 24, 2026

    Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम

    March 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित March 24, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण March 24, 2026
    • Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम March 24, 2026
    • Chatra News : महुआ चुनने गई महिला की टांगी से गला काटकर निर्मम हत्या! जंगल में महुआ पेड़ के नीचे मिला गीता देवी का लहूलुहान शव; हत्या के बाद इलाके में दहशत March 24, 2026
    • Chatra News : झोलाछाप डॉक्टर का कहर:गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की गई जान, परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग March 24, 2026
    • Chatra News : साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन, 120 शिक्षक सम्मानित March 24, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत March 23, 2026
    • Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित March 23, 2026
    • Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच March 23, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.