Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » बोकारो हुई एनकाउंटर मे एक करोड़ के इनामी नक्सली सहित 8  ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त
    Ranchi News

    बोकारो हुई एनकाउंटर मे एक करोड़ के इनामी नक्सली सहित 8  ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बोकारो : झारखंड के बोकारो में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं. एनकाउंटर जिले के लालपनिया थाना क्षेत्र लुगू और झुमरा पहाड़ के बीच जंगली इलाके में हुई. घटनास्थल से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपये के इनामी विवेक, साहेब राम मांझी और अरविंद यादव शामिल हैं।

    मुठभेड़ सुबह करीब 5:30 बजे शुरू हुई, जब सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च अभियान चलाया. पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि नक्सली एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. इसी के बाद सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर लुगुबरू और झुमरा पहाड़ इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था. इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से एक इंसास राइफल और एक सेल्फ लोडिंग राइफल (SLR) बरामद की है. मारे गए दो नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।

    झारखंड DGP ने कहा कि.

    झारखंड DGP ने बताया कि मुठभेड़ में एक करोड़ रुपए का इनामी नक्सली विवेक मारा गया है. अब तक कुल 8 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, और बाकी की पहचान का काम चल रहा है. अभी और नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी है. सर्च ऑपरेशन जारी है. गुप्त सूचना के आधार पर CRPF और जिला पुलिस के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसी दौरान नक्सलियों की नजर जवानों पर पड़ी और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की.

    तीन महीने पहले भी हुई थी मुठभेड़

    गौरतलब है कि इससे पहले 22 जनवरी को भी बोकारो जिला में पुलिस और भाकपा माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो नक्सली मारे गए थे. उस समय मारे गए नक्सलियों में मनोज बास्की और 15 लाख के इनामी नक्सली की पत्नी शांति देवी शामिल थीं. बताया जा रहा है कि इस बार की कार्रवाई भी 20 जनवरी को गिरफ्तार किए गए 15 लाख के इनामी नक्सली से मिले इनपुट के आधार पर की गई।

    सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी
    लगातार की जा रही इस तरह की कार्रवाई से स्पष्ट है कि सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ बेहद सख्त और योजनाबद्ध तरीके से अभियान चला रहे हैं. इस ताज़ा सफलता को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी जीत माना जा रहा है. झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुठभेड़ में शामिल सुरक्षाबलों की सराहना की है और कहा है कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में यह एक अहम मोड़ साबित होगा।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    झारखंड में संभावनाओं पर वैश्विक संवाद में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,कई देशों के नीति निर्माता एवं प्रतिनिधियों से किया संवाद

    January 23, 2026

    छात्रवृत्ति की लटकी राशि पर राज्यपाल को ज्ञापन: झारखंड छात्र मोर्चा की बड़ी मांग, V-C की तत्काल नियुक्ति का अल्टीमेटम!

    January 8, 2026

    स्कूटी सवार को ओमनी ने जिंदा कुचला: गुस्से में धक्का देकर भागे हत्यारे, मालिक का बेटा गिरफ्तार!

    January 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Jharkhand,चतरा नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: अध्यक्ष पद हेतु 22 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 22 वार्डों से 91 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए पर्चे February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण February 4, 2026
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.