Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » एक्शन में चतरा उपायुक्त रमेश घोलप स्वास्थ्य विभाग पर अवैध नर्सिंग होमो और झोलाछाप चिकित्सकों को संरक्षण देने का आरोप,सिविल सर्जन कार्यालय और सदर अस्पताल पहुंची टास्क फोर्स की टीम
    Chatra News

    एक्शन में चतरा उपायुक्त रमेश घोलप स्वास्थ्य विभाग पर अवैध नर्सिंग होमो और झोलाछाप चिकित्सकों को संरक्षण देने का आरोप,सिविल सर्जन कार्यालय और सदर अस्पताल पहुंची टास्क फोर्स की टीम

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देश पर जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में अवैध नर्सिंग होम और झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ दो दिनों से कार्यवाई हो रही है। इसी कड़ी में तीसरे दिन मंगलवार को भी जिला प्रशासन की टास्क फोर्स की टीम ने छापामारी की है। अवैध निजी नर्सिंग होम एमजी अस्पताल में छापामारी और बिना डिग्री के डाक्टर चन्दन की गिरफ्तारी के बाद सदर अस्पताल के लेबर रूम में भर्ती महिला मरीजों से पैसे लिए जाने व अन्य इनपुट के आधार पर मंगलवार की देर शाम को चतरा सदर अस्पताल और सिविल सर्जन कार्यालय में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार के नेतृत्व में छापामारी की गई। छापामारी टीम में चतरा के अनुमंडल अधिकारी सुरेंद्र उरांव,सिमरिया के अनुमंडल अधिकारी सन्नी राज,गोपनीय प्रभारी मुन्नू कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार,नगर पर्षद प्रशासक विनीता कुमारी,एफएसओ राजेश शर्मा शामिल थे। छापामारी टीम ने सबसे पहले सदर अस्पताल में प्रभारी अस्पताल उपाधीक्षक मनीष लाल के कार्यालय कक्ष में ड्यूटी रोस्टर की जांच की। उसके बाद स्टोर रूम में दवा के स्टॉक की जांच की गई। जांच में कई त्रुटियों के पाए जाने की जानकारी मिली। इसके अलावे स्वास्थ्य सहायता केंद्र,आयुष्मान केन्द्र, चिकित्सक रूम, ओपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, रजिस्ट्रेशन काउंटर,हेल्प डेस्क, हृदय रोग ओपीडी, पैथोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर समेत कई वार्डों का निरीक्षण किया गया। इसके अलावे सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य, मरीजों को दी जा रहे नाश्ता और खाना की गुणवता पर भी जानकारी ली गई। इसके बाद जांच टीम लेबर रूम पहुंची। लेबर रूम में महिला मरीजों से पैसे की उगाही की भी शिकायत मिली थी। शिकायत के आलोक में मौके पर उपस्थित प्रभारी नर्स रीता से पूछताछ की गई। इसके अलावे महिला मरीजों को दी जानेवाली सुविधाओं की भी जानकारी ली गई। सदर अस्पताल में की गई जांच टीम का नेतृत्व अपर समाहर्ता अरविंद कुमार कर रहे थे। टीम में जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार और एफएसओ राजेश शर्मा भी शामिल थे। जांच में अस्पताल के चिकित्सक डॉ अजहर और डॉ अरविंद कुमार केसरी ने सहयोग किया। इस दौरान चतरा के अनुमंडल अधिकारी सुरेंद्र उरांव और सिमरिया के अनुमंडल अधिकारी सन्नी राज सिविल सर्जन कार्यालय में जांच के लिए पहुंचे। जांच टीम ने सिविल सर्जन कार्यालय में पदस्थापित डीडीएम पोखराज के कार्यालय में कागजातों को खंगाला। ज्ञात हो कि सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत डीडीएम पोखराज पर आरोप है कि इन्होने चतरा में अवैध रूप से संचालित निजी नर्सिंग होमो को वैध बनाने के लिए पैसे लेकर फर्जी तरीके से क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट का लाइसेंस निर्गत किया। इसके अलावा कई नर्सिंग होमो के संचालन में इनकी संदिग्ध भूमिका है। उपायुक्त के आदेश से पोखराज पर प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पोखराज फरार बताए जाते हैं। इसके अलावा भी सिविल सर्जन कार्यालय में कागजात खंगाले जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक सिविल सर्जन चतरा में जांच की जा रही थी। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर जांच की गई है। जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दिया जाएगा। जो दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : ट्रक की चपेट में महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम

    March 26, 2026

    चतरा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई के संकेत, भ्रष्टाचार की जांच तेजकई चेहरों पर लटक सकती है गिरफ्तारी की तलवार

    March 26, 2026

    चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार!

    March 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : ट्रक की चपेट में महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम March 26, 2026
    • चतरा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई के संकेत, भ्रष्टाचार की जांच तेजकई चेहरों पर लटक सकती है गिरफ्तारी की तलवार March 26, 2026
    • चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार! March 25, 2026
    • Chatra News : पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर संवेदनशील जुलूस मार्गों का किया भौतिक सत्यापन March 25, 2026
    • Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर March 25, 2026
    • Ranchi News : मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें पदाधिकारी,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार March 25, 2026
    • Chatra News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न; चतरा के कठौतिया तालाब पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब March 25, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़ March 25, 2026
    • Chatra News : सहारा परिवार ने किया हनुमान चालीसा व बजरंग बाण पाठ का आयोजन March 25, 2026
    • Chatra News : खुले कुएं की लापरवाही: पिता की मौत के 2 साल बाद तीन अफसरों पर FIR, कोर्ट ने लगाई मुहर! March 25, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.