

चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ गांजा तस्कर उडिसा से गांजा लेकर चतरा, जोरी, हंटरगंज,डोभी, बिहर, के रास्ते उतर प्रदेश ले जा रहे है। मारुति स्विफ्ट डिजाइर गाडी न०-OD 17-5635 एवं सिलवर रंग का वैगनआर गाडी न०-UP-85Y-3449 है। तत्पश्चात उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस उपाधीक्षक (मु०) चतरा के नेतृत्व में रात्रि गस्ती के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चतरा-डोभी पक्की सड़क बशिष्ठनगर जोरी के मोरैनवा टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग के दौरान उक्त मारुति स्विफ्ट डिजाइर गाडी न०-OD 17-5635 एवं सिलवर रंग का वैगनआर गाडी न०-UP-85Y- 3449_को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया एवं गिरफ्तार व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना नाम गुरू प्रसाद सिंह, उम्र 36 वर्ष, पिता श्री शेषनारायण सिंह, ग्राम परसुपुर, थाना रामपुर, जिला जौनपुर, उतर प्रदेश वहीं दूसरा व्यक्ति सौरभ मौर्या, उम्र 24 वर्ष, पिता श्री विरेन्द्र मौर्या, सा० न्यु हिरामणपुर, कॉलोनी सारनाथ, थाना सारनाथ, जिला वाराणसी उतरप्रदेश बतायें उक्त दोनो गाडी एवं गिरफ्तार व्यक्ति का बारी-बारी से सभी का तलाशी लिया गया तलाशी के कम में गाडी न0-OD 17-5635 से एक-एक KG का 06 पैकेट एवं गाडी न०-UP-85Y-3449_से एक-एक KG का 06 पैकेट कुल 12 पैकेट जिसका कुल वनज 12 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार व्यक्ति से गांजा वैध कागजात मांगने पर कोई कागजात प्रस्तुत नही किया गया तथा गिरफ्तार व्यक्ति गुरू प्रसाद के पास से 2000 हजार रूपया एवं एक स्मार्ट INFINIX कम्पनी का मोबाईल तथा सौरभ मौर्या से 100 सौ रूपया एवं एक स्मार्ट VIVO कम्पनी का मोबाईल जप्त किया। इस संबंध में बशिष्ठनगर थाना कांड सं0-02/24, दिनांक 08.01. 2024, धारा-20 एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज किया गया है। शेष बचें अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। छापामारी दल पुलिस उपाधीक्षक (मु०.) केदार नाथ राम एवं अंगरक्षक व स०अ०नि० रामापति कुम्हार तथा सैट-149 के सशस्त्र बल शामिल थे
