
Chatra : बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच चतरा के विधायक जनार्दन पासवान ने इंसानियत की मिसाल पेश की। बुधवार शाम चतरा लौटते समय जब उनके काफिले ने डीएवी पब्लिक स्कूल के पास भीड़ देखी, तो उन्होंने गाड़ी रुकवाने का निर्देश दिया।वहां एक युवक मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पड़ा था। स्थिति को गंभीर देखकर जनार्दन पासवान खुद वाहन से उतरे और अपने निजी वाहन से घायल व्यक्ति को तत्काल सदर अस्पताल भेजा।विधायक के चालक ने बताया, “विधायक जी ने हमसे कहा कि पहले इंसान को बचाना जरूरी है। उन्होंने खुद सड़क पर खड़े होकर देखा कि घायल सही सलामत अस्पताल पहुंच जाए।”स्थानीय लोगों ने विधायक के इस कदम की प्रशंसा की। मोहल्ले के निवासी अमित कुमार ने कहा, “आज जहां नेता वोट मांगने में व्यस्त रहते हैं, वहां पासवान जी का यह कदम एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान है।”अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायल को समय पर उपचार मिलने से उसकी हालत स्थिर है।विधायक जनार्दन पासवान का यह कार्य दर्शाता है कि राजनीति के साथ-साथ मानवीय संवेदना भी जनसेवा का सबसे बड़ा मूल है।
