
चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जिले मुख्यालय के बारीक लॉज में तीन दिन पहले एक तलाकशुदा महिला ने झाड़-फूंक के नाम पर बलात्कार और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि दो आरोपियों ने झाड़-फूंक का झांसा देकर उससे दुष्कर्म तथा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों में आलम उर्फ आलमगीर (45 वर्ष) निवासी चौपारण थाना अंतर्गत चईकला और मो ईशा (65 वर्ष) निवासी चौपारण थाना अंतर्गत चईकला का निवासी हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इस घटना ने क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने कहा कि संवेदनशीलता के साथ मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को कठोर से कठोर सजा दी जाएगी।यह मामला झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वास और गैरकानूनी प्रथाओं के दौरान महिलाओं को होने वाले यौन अपराध का एक उदहारण है, जो समाज में सुधार की तत्काल जरूरत को दर्शाता है। प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।
